पूर्णिया में पीरियड को लेकर चला जागरूकता अभियान, महिलाओं को बताई गई 5 दिन की खासियत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. पीरियड पॉजिटिव पूर्णिया बनाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया. इसमें पूर्णिया शहर के अलग-अलग स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं सहित अन्य अलग-अलग संस्थान से आए महिला एवं पुरुष सदस्यों ने मासिक धर्म के दौरान साफ सफाई सहित अन्य चीजों को लेकर समझाया. यह रैली पूर्णिया की महिला महाविद्यालय से पूर्णिया के आरएन साह चौक जेल चौक होते हुए पुलिस लाइन मुख्यालय होते हुए पुनः महिला महाविद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई.

छात्र-छात्राओं ने पीरियड पॉजिटिव के लिए किया भ्रमण

पूर्णिया जिले के अलग-अलग विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय के शिक्षक एवं पूर्णिया के कई संस्थानों के द्वारा पीरियड पॉजिटिव पूर्णिया के बैनर तले पूर्णिया शहर के बीचोबीच हजारों की संख्या में पहुंचकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया. इसमें महिलाओं, छात्राओं को कुछ विशेष सावधानियां बरतने को लेकर जानकारी दी गई.

पैड खरीदने के समय भी शर्माती हैं कई महिलाएं

जन जागरूकता अभियान रैली में पहुंचे हुए छात्राओं ने कहा कि आज के समय में पीरियड यानी मासिक धर्म का नाम लेने में महिलाओं को शर्म लगती है .कई महिलाओं को झिझक होती है .जिस कारण वो दुकानदार से पैड भी नहीं मांग पाती. उन्होंने खासतौर पर महिलाओं से कहा कि आप पीरियड के शुरूआती 5 दिन होने वाले समय में विशेष रुप से सावधानी बरतें. शर्माने की जरूरत नहीं है, यह गॉड गिफ्टेड चीजें हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 13:42 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें