जब काजोल ने शूटिंग में पहनी छोटी स्कर्ट, घबरा गए डायरेक्टर, एक्ट्रेस भी थीं परेशान, फिल्म ने रच दिया इतिहास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और काजोल (Kajol) की ब्लॉकबस्टर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को उनके चहीते फैंस आज भी बहुत पसंद करते हैं. उनके फैंस ये फिल्म आज भी देखना पसंद करते हैं. जब ये फिल्म पर्दे पर आई थी तो बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मच गया था. राज और सिमरन के किरदार ने तो लोगों को दीवाना बना दिया था. आइए जानते हैं इस फिल्म से ही जुड़ा एक खास किस्सा, जिसके बारे में शायद आप ना जानते हो.

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ आज भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर काफी समय तक राज किया है. ऐसे में आपको फिल्म की कहानी और किरदार तो अच्छे से याद होंगे, लेकिन क्या आपको इस फिल्म का एक गाने ‘मेरे ख्वाबों में’ याद है. जी हां वही गाना जिसमें काजोल व्हाइट कलर का स्कर्ट पहने नजर आई थीं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजोल इस स्कर्ट को देखते ही घबरा गई थीं. क्योंकि वह इतने छोटे ड्रेसेज पहनना पसंद नहीं करती. लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि काजोल को गाने की डिमांड को देखते हुए ये स्कर्ट मजबूरी में पहननी पड़ी थी.

कमल हासन की दुल्हन बनने वाली थी ये सुपरस्टार, एक्ट्रेस की मां भी थीं राजी, बन गईं प्रोड्यूसर की दूसरी पत्नी

कालोज की छोटी स्कर्ट के पीछे ये थी वजह
दरअसल, फिल्म‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’का एक गाना ‘मेरे ख्वाबों में जो आए’ काफी पॉपुलर हुआ था. इस गाने के एक सीन में काजोल ने सफेद रंग की छोटी स्कर्ट पहनी हैं और वह बारिश में जमकर डांस कर रही हैं, लेकिन इस गाने की शूट के पहले काजोल की स्कर्ट डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इतनी छोटी कर दी थी कि उस वक्त आदित्य चोपड़ा भी देखकर हैरान हो गए थे. खुद काजोल भी काफी परेशान थीं. उनके पास कोई और ऑप्शन नहीं था ऐसे में काजोल को मजबूरी में वही स्कर्ट पहननी पड़ी थी. इस बात का खुलासा खुद मनीष मल्होत्रा ने एक बार जूम से बात करते हुए किया था. हालांकि बाद में काजोल का ये लुक और गाना दोनों ही काफी पसंद किए गए थे.

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया था तहलका
फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जब रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मच गया था. शाहरुख खान और काजोल की इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म में दोनों की लव स्टोरी आज भी लोगों के बीच मशहूर है. आज भी ये फिल्म सभी की खासतौर पर युवाओं की पसंदीदा फिल्म बनी हुई है. दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे फिल्म के ऐसे ना जाने कितने डायलॉग हैं जो आज भी लोगों की जुबां पर हैं. साल 1995 में आई इस फिल्म ने शाहरुख खान को जहां बुलंदियों के आसमान पर बैठाया तो साथ ही बॉलीवुड को एक हिट और आइकॉनिक जोड़ी भी दी वो थी राज और सिमरन की यानि शाहरुख और काजोल की.

बता दें करियर के शुरुआत से ही शाहरुख खान फिल्मों में रोमांटिक हीरो का किरदार निभाते आ रहे हैं. इस फिल्म में भी वह एक रोमांटिक हीरो को रूप में नजर आए थे और वो सिलसिली आज तक कायम है. आज भी बॉलीवुड में शाहरुख खान से ज्यादा रोमांटिक हीरो कोई नहीं है.

Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Kajol Devgan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें