UP के इन 12 जिलों से गुजरेगा 594 KM लंबा गंगा एक्सप्रेसवे, कुंभ मेले से पहले खुल जाएगा! कहां-कहां लगेगा टोल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 594 किलोमीटर है.
गंगा एक्सप्रेसवे कुल 12 जिलों से गुजरेगा.
यह मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज में खत्म होगा.

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश अभी सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे का घर है. मौजूदा समय में देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे यानी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे भी इसी राज्य के पास है. हालांकि, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद ये खिताब उससे छिन जाएगा. बहरहाल, यूपी में अब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से भी लंबा एक एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है. गंगा एक्सप्रेसवे के 2025 के कुंभ मेले से पहले पूरा हो जाने की उम्मीद है.

इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत मेरठ से होगी और यह प्रयागराज में जाकर खत्म होगा. इस बीच गंगा एक्सप्रेसवे कुल 12 जिलों को कवर करेगा. इस प्रोजेक्ट पर 36,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की लंबाई जहां 240 किलोमीटर है वहीं, गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा होगा. गंगा एक्सप्रेसवे का काम तेजी से खत्म करने की बात इसलिए भी चल रही है क्योंकि इसके रास्ते तीर्थ यात्रियों के लिए कुंभ पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-नोएडा के रूट पर अगले डेढ़ महीने लगेगा जाम, एक तरफ की सड़क रहेगी बंद, करें इस रास्ते का इस्तेमाल

मेरठ से प्रयागराज कितनी देर में?
गंगा एक्सप्रेसवे के बन जाने से मेरठ से प्रयागराज केवल 8 घंटे में पहुंचने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि गाड़ियां 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकें. ऐसे में संभव है कि मेरठ से प्रयागराज का सफर इससे भी कम समय में ही पूरा हो जाए. यह 6 लेन का एक्सप्रेसवे होगा लेकिन इसे जरूरत पड़ने पर 8 लेन तक चौड़ा किया जा सकता है.

ganga expressway construction update longest expressway in up to cross 12 districts namely meerut amroha, unnao prayagraj is its route know completion date

गंगा एक्सप्रेसवे. (News18)

टोल प्लाज
मेरठ और प्रयागराज में मुख्य टोल प्लाजा बनाए जाएंगे. इसके अलावा बीच-बीच में भी टोल प्लाजा होंगे ताकि बीच में कहीं एक्सप्रेसवे पर चढ़ने वाली गाड़ियों से टोल लिया जा सके. ऐसे कुल 12 रैम्प टोल प्लाजा बनेंगे. इसके अलावा शाहजहांपुर के पास एयरस्ट्रीप भी बनाई जाएगी ताकि आपातकालीन परिस्थिति में हेलिकॉप्टर या प्लेन उतारा जा सके.

किन जिलों को करेगा कवर
गंगा एक्सप्रेसवे निम्नलिखित जिलों से होकर निकलेगा. पश्चिम से पूर्व की ओर जा रहे लोगों के लिए इसकी शुरुआत मेरठ से होगी. मेरठ के बाद ये हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ से होता हुआ प्रयागराज पर खत्म होगा. गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण भी 12 चरणों में ही किया जा रहा है.

Tags: Business news in hindi, Ganga Expressway, UP New Expressway

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें