EXCLUSIVE: 2 हजार को नोट हुआ बंद, दाऊद की बढ़ गई टेंशन, डी कंपनी का ‘अंकल’ भारत में चलाता था फर्जी नोट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा दो हजार रुपये के नोट को बंद करने के फैसले के चलते डी कंपनी यानी कि दाऊद इब्राहिम को बड़ा झटका लगा है. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का सबसे खास गुर्गा भारत में दो हजार के फर्जी नोटों का कारोबार चलाता था. न्यूज18 इंडिया को जानकारी मिली है कि डी कंपनी का ‘अंकल’ फर्जी नोटों का कारोबार करता था. “अंकल” 1993 बॉम्ब ब्लास्ट का आरोपी और दाऊद इब्राहीम का सबसे खास गुर्गा है. गैंग में अंकल के नाम से मशहूर डी कंपनी का गुर्गा जावेद पटेल ऊर्फ जावेद चिकना है.

जावेद चिकना भारत में अपने लोगों को पाकिस्तान से कमांड देता था. बता दें कि जावेद चिकना एनआईए की वांटेड लिस्ट में भी शामिल है. डी कंपनी ने अब तक का सबसे हाईटेक 2000 रुपये का नकली नोट बनाया था. बता दें कि हाल ही में एनआईए ने मुंबई के नौपाड़ा इलाके में नकली नोटों से जुड़े मामले में मुंबई में 6 जगहों पर छापेमारी कर आपत्तिजनक सामग्री जब्त की. आज की छापेमारी और बरामदगी से मामले में डी-कंपनी के कनेक्शन की फिर से पुष्टि हुई थी.

एनआईए के मुताबिक बुधवार को एनआईए ने मामले में अपनी निरंतर जांच के तहत अभियुक्तों और संदिग्धों के घरों और कार्यालयों पर छापा मारा था. इस दौरान धारदार हथियार, डिजिटल उपकरण और दस्तावेज बरामद हुए. मामला 2 हजार रुपये के नकली भारतीय नोटों की जब्ती से संबंधित है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

Tags: Dawood ibrahim

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें