शादी के 10 दिन बाद ही निकल गया प्यार का भ्रम, गुस्साए पति ने किया पत्नी का सर कलम, फिर खुद…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बाड़मेर के धनाऊ थाना इलाके की है घटना
यह बेमेल शादी किसी दलाल के जरिए हुई थी
मृतका के परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

बाड़मेर. पश्चिमी राजस्थान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित बाड़मेर (Barmer) जिले में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने शादी के महज 10 दिन बाद ही अपनी पत्नी को बेदर्दी से मौत (Murder) के घाट उतार डाला. बाद में खुद ने भी जान देने की कोशिश की. इसके लिए उसने पानी के टैंक में छलांग लगा दी लेकिन उसे बचा लिया गया. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस घटना के बारे में जिस किसी ने भी सुना वह सन्न रह गया. हैरान कर देने वाला यह केस बाड़मेर जिले के धनाऊ थाना इलाके का है.

धनाऊ थानाप्रभारी ने बताया कि वारदात थाना इलाके के पूंजासर गांव में रविवार को हुई. बिहार निवासी 25 वर्षीय शबाना खातून का विवाह यहां के 60 वर्षीय सलीम के साथ हुआ था. यह शादी किसी दलाल के जरिए हुई थी. बेमेल शादी होने की वजह से शबाना और सलीम में विवाद शुरू हो गया. जल्द ही यह विवाद नफरत में बदल गया. शादी के महज 10 दिन बाद ही सलीम ने रविवार को सुबह कुल्हाड़ी से क्रूरतापूर्वक शबाना की गर्दन पर हमला कर उसे काट डाला. इससे शबाना की मौके पर ही मौत हो गई.

सलीम का बाड़मेर में चल रहा है इलाज
उसके बाद सलीम ने खुद भी जान देने का प्रयास किया. उसने सुसाइड करने के लिए पानी के टांके में छलांग लगा दी. लेकिन लोगों को इसका पता चल जाने पर उसे बचा लिया गया. इस घटना में सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे पहले सांचौर के अस्पताल ले जाया गया. उसके बाद उसकी हालत को देखते हुए बाड़मेर के जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया. यहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

आपके शहर से (बाड़मेर)

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
घटना की सूचना पर धनाऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया. उसके बाद चौहटन पुलिस उपाधीक्षक धर्मेन्द्र डूकिया मौके पर पहुंचे. पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर सबूत एकत्रित किए हैं. पुलिस ने मृतका के परिजनों को इस बारे में सूचना दी.

शबाना दलाल के जरिए शादी करने यहां आई थी
शबाना के परिजनों ने बिहार से आने के लिए इनकार करते हुए शव को ससुराल पक्ष को ही सौंपने की बात कही है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शबाना दलाल के जरिए शादी करने यहां आई थी. लेकिन दूल्हे की उम्र ज्यादा होने की वजह से दोनों के बीच विवाद हो गया था. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Tags: Barmer news, Crime News, Murder case, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें