
अभिषेक जायसवाल, वाराणसी. शादी विवाह के सीजन का दौर जारी है. इस वेडिंग सीजन के बीच अब यूपी के वाराणसी (Varanasi) में सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है. 29 मई सोमवार को सोने की कीमत में 100 रुपये की कमी आई. वहीं बात चांदी के भाव की करें तो उसकी कीमत में 800 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है. ऐसे में मार्केट के जानकार सोना खरीदारी के लिए इस समय को ठीक मान रहे हैं. बताते चलें कि सोने चांदी की कीमत हर दिन टैक्स, उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती है.
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 29 मई को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 100 रुपये की कमी के बाद 56650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पहले 27 और 28 मई को इसका भाव 56750 रुपये था. वहीं 26 मई को इसकी कीमत 56800 रुपये थी. इसके पहले 25 मई को इसका भाव 57250 रुपये था.बात 24 मई की करें तो इसकी कीमत 57000 रुपये थी. जबकि 23 मई को इसका भाव 57300 रुपये था.
ये है 24 कैरेट का भाव
22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें तो सोमवार को इसकी कीमत 59690 रुपये हो गई. इसके पहले 28 मई को इसका भाव 59795 रुपये था. सर्राफा कारोबारी विजय तिवारी ने बताया की मई के अंतिम दो सप्ताह में सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है. हालांकि इसके भाव में थोड़े उतार चढ़ाव की संभावना बनी हुई है.
चांदी 800 रुपये महंगा
सर्राफा बाजार सोने से इतर बात चांदी के कीमत की करें तो उसकी कीमत सोमवार को 800 रुपये का उछाल आया जिसके बाद उसकी कीमत 77000 रुपये प्रति किलो हो गई. इसके पहले 27 और 28 मई को इसका भाव 76200 रुपये था.वहीं 26 मई को इसकी कीमत 76500 रुपये थी, जबकि 25 मई को इसका भाव 77500 रुपये था. इसके पहले 24 मई को इसकी कीमत 78000 रुपये थी.








