60 साल के बुजुर्ग ने 25 साल की युवती से किया निकाह, फिर 10 दिन बाद ही कर दिया मर्डर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनमोहन सेजू/बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर जिले में रहने वाले एक बुजुर्ग शख्स ने अपने से आधी उम्र की लड़की से निकाह किया है. वहीं, निकाह के 10 दिन बाद पत्‍नी की हत्‍या कर दी. इसके बाद आरोपी पति ने भी टांके में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है. फिलहाल आरोपी का बाड़मेर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

बाड़मेर के सीमावर्ती धनाऊ थाना क्षेत्र के पूंजासर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर दी. जानकारी के मुताबिक, 60 साल के बुजुर्ग ने किसी एजेंट के मार्फत अपने से आधी से ज्यादा छोटी उम्र की युवती से निकाह किया. इसके बाद अपने गांव में रहने लगा. हालांकि निकाह के 10 दिन बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी है. इतना ही नहीं, इसके बाद पति अलसुबह पड़ोस में जाकर हत्या करने की वारदात बताता है और गांव के लोग उसके घर पहुंच जाते हैं. इसके बाद भयभीत बुजुर्ग ने टांके में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. आसपास के लोगों ने बुजुर्ग को बाहर निकालकर सांचौर अस्पताल में भर्ती करवाया. इसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बाड़मेर जिला अस्पताल रेफर किया गया.

पुलिस ने कही ये बात
दरअसल पूंजासर गांव की सरहद में एक परिवार में आधी रात को किसी बात से गुस्साए पति ने नींद में सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. धनाऊ थानाधिकारी ओमप्रकाश के मुताबिक, 60 वर्षीय सलीम खान पुत्र सैफल खान निवासी पूंजासर ने बिहार क्षेत्र की मधुबनी जिले की निवासी 25 वर्षीय सबाना खातून के साथ निकाह किया था. वह शादी के बाद सबाना को करीब 10 दिन पहले घर लाया था. हत्या के बाद सलीम ने खुद ही अपने पड़ोसियों के घर जाकर इस वारदात की जानकारी दी. लोग मौके पर आए तो वह घबराकर टांके में कूद गया. फिलहाल सलीम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. साथ ही पता चला है कि सलीम ने सबाना के साथ निकाह को जयपुर में एक कोर्ट में 21 मई रजिस्‍ट्रेशन करवाने के बाद उसे लेकर घर आया था. वह अपनी 105 वर्षीय मां के साथ रहता है. जानकारी के मुताबिक, पत्‍नी से आरोपी की किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी.

आपके शहर से (बाड़मेर)

Tags: Barmer news, Barmer police, Crime News, Murder case

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें