बूढ़े माता-पिता का छिना इकलौता सहारा, नहर के पास मिली बेटे की लाश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नूंह. हरियाणा के नूंह जिले के शिकरावा गांव के 19 वर्षीय कुणाल की झज्जर के बादली गांव में नहर में लाश मिली. परिजनों ने साथ में पढ़ने वाले 3 लडकों पर रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है. बादली थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. कुणाल के पिता श्रीचंद ने बताया कि मेरा 19 वर्षीय लड़का प्रभुदयाल उर्फ कुणाल अपने नाना के वहां जाहिदपुर जिला झज्जर में काफी दिन से पढ़ाई कर रहा था. सब अच्छा चल रहा था, मन लगाकर लड़का पढ़ाई कर रहा था, लेकिन कुछ दिन पहले साथ में पढ़ने वाले लड़कों के साथ उसका झगड़ा हुआ था, जो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी थी.

झगड़े के बाद उनका राजीनामा भी हो गया, लेकिन क्या पता था कि राजीनामा सिर्फ नाम का था. वह तो प्रभुदयाल उर्फ कुणाल को घर से निकालने का बहाना ढूंढ रहे थे. अचानक ये हुआ कि मेरे लड़के प्रभु दयाल उर्फ कुणाल को उन तीनों लड़कों ने अपने साथ बहला – फुसलाकर बुला लिया और बादली गांव की नहर में डूबा कर उसकी हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि हमें 21 मई को कुणाल के नाना के यहां से सूचना मिली कि प्रभु दयाल उर्फ कुणाल सुबह कोचिंग सेंटर गया था ना तो कोचिंग सेंटर पहुंचा और ना ही घर वापस लौटा है. आसपास रिश्तेदार व वहां पर हर जगह तलाश किया, लेकिन प्रभुदयाल उर्फ कुणाल का कोई सुराग नहीं लगा.

उन्होंने बताया  कि हमें 22 मई को सुबह सूचना मिली कि आपका लड़का मृत अवस्था में नहर में मिला है. हम सूचना पाकर वहां पहुंचे और लड़के को पुलिस के सहयोग से नहर से बाहर निकाला, जिसको देखा कि ना तो उसके पेट में पानी था और उसके मुंह पर निशान थे. इससे साफ जाहिर है कि उसके साथियों ने पहले उसको पीटा, फिर उसको नहर में डूबा कर उसकी हत्या कर दी. प्रभुदयाल उर्फ कुणाल की मां ने कहा कि ना तो मेरे लड़के का बैग मिला है, ना ही फोन, पर्स और ना ही कपड़े कोई भी सामान अभी तक बरामद नहीं हुआ है. पुलिस इस में ढील बरत रही है. हमें इंसाफ चाहिए. जल्द से जल्द कातिलों को सलाखों के पीछे भेजा जाए ताकि हमें इंसाफ मिल सके.

बता दें कि दो बहनों के इकलौते भाई वे बूढ़े मां-बाप का इकलौते वारिस की मौत से पूरे गांव में गम का माहौल है. मां – बाप व बहन का रो रोकर बुरा हाल है. परिजनों की एक ही पुकार है की जल्द से जल्द हमें इंसाफ दिलाया जाए.

Tags: Haryana News Today, Haryana police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें