MP News: भोपाल समेत इन शहरों के म्यूजियम में अब ऑडियो गाइड, नई सुविधा लॉन्च

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य तिवारी/भोपाल: राजधानी भोपाल समेत इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन के कुल 7 म्यूजियम में ‘ऑडियो गाइड’ प्रारंभ हो गया है. इस गाइड की सहायता से आप म्यूजियम में मौजूद हर एक चीज की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. साथ ही आप इसके इतिहास को भी जान सकेंगे. इसके लिए आपको मोबाइल पर क्यूआर कोड स्कैन करना होगा.

एमपी टूरिज्म बोर्ड की इस सुविधा का प्रारंभ पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर द्वारा किया गया. यही नहीं राजधानी के राज्य संग्रहालय एवं जनजाति संग्रहालय में भी यह सुविधा मिलेगी. अशोक मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड का इस पहल को शुरू करने का एक लक्ष्य आमजन एवं आज के युवाओं को समृद्ध संस्कृति से जोड़ना है. संग्रहालय में क्यूआर कोड लगाए गए हैं. इसको मोबाइल से स्कैन कर म्यूजियम की सभी जानकारियों को ऑडियो गाइड के जरिए जाना जा सकता है.

गाइड्स के रोजगार नहीं होगा असर
इस नई सुविधा के साथ इस बात का भी पूरा ख्याल रखा गया है कि किसी भी गाइड के रोजगार पर इसका असर न पड़े. इसके लिए ऐसी ही जगहों को चुना गया है, जहां गाइड की मौजूदगी नहीं है. कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में टूरिज्म बोर्ड सागो संस्था के जरिए यह सुविधा पूर्व से ही संचालित की जा रही है. इसी के साथ इंदौर में मौजूद लाल बाग पैलेस में तकनीक की टेस्टिंग मोड आरंभ है. इतिहास को पर्यटक ऑडियो प्रारूप में ऐप की मदद से मोबाइल में क्यूआर कोड को स्कैन करके सुन सकते हैं.

इन भाषाओं में जान सकेंगे इतिहास
हिंदी और अंग्रेजी भाषा में राजधानी भोपाल के राज्य संग्रहालय और जनजातीय संग्रहालय समेत इंदौर में मौजूद लालबाग पैलेस, ग्वालियर शहर के गुजरी महल पुरातत्व संग्रहालय, धुबेला में स्थित महाराजा छत्रसाल संग्रहालय के साथ-साथ महाकाल की नगरी उज्जैन के बने वेधशाला एवं त्रिवेणी संग्रहालय में हम ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.

.

FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 21:23 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें