मैरेज एनिवर्सरी के दिन पति की हत्या, आंखों के सामने कराया मर्डर, पत्नी ने गहने बेच कर दी सुपारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोरबा. पति और पत्नी दोनों के लिये शादी की सालगिरह हमेशा से खास होती है और हर दंपति इस खास लम्हे को सेलिब्रेट भी करता है लेकिन हम आपको जो कहानी बता रहे हैं उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. इस कहानी में पत्नी ने पति की न केवल हत्या करवाई बल्कि एनिवर्सरी जैसे खास मौके पर. घटना छत्तीसगढ़ की है.

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दीपका थाना क्षेत्र मे हुये एसईसीएल कर्मी के कत्ल की गुत्थी जब पुलिस ने सुलझाई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. इस घटना का पुलिस ने महज 24 घण्टे के अंदर खुलासा कर लिया. पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पत्नी ने ही सुपारी देकर अपने पति की हत्या कराई थी वो भी शादी के सालगिरह के दिन. पति की हत्या करने के लिये पत्नी ने सुपारी भी दी थी जिसके लिये उसने अपने गहने बेच दिये थे.

इस केस में पुलिस ने पत्नी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही हत्या में प्रयुक्त टंगिया, आरोपी के खून लगे कपड़े, जूता व मोटर साईकिल जब्त किया है. हत्या की वजह पति की प्रताड़ना बताई जा रही है जिससे परेशान पत्नी ने अपने सुहाग का सालगिराह के दिन दी एंड कर दिया. कोरबा में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण द्वारा एएसपी अभिषेक वर्मा,  दर्री सीएस पी रॉबिनसन गुडिया, प्रशिक्षु आईपीएस रोहित शाह के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई. पुलिस टीम के द्वारा मौके पर सायबर सेल, फोरेंसिक एक्सपर्ट बिलासपुर, डॉग स्क्वाड टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया.

आपके शहर से (कोरबा)

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

घटना स्थल निरीक्षण में मृतक जगजीवन राम रात्रे की पत्नि धनेश्वरी रात्रे से पूछताछ की गई तो वह बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगी. उससे पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गई तो वो टूट गई. उसने बताया कि इसकी शादी के बाद से पति हमेशा शराब पीकर मारपीट करता था जिससे परेशान होकर उसने अपने पति जगजीवन राम रात्रे की हत्या करवा दी. इसके लिए  उसने अपने परिचित के तुषार सोनी उर्फ गोपी से संपर्क किया और उसे पैसे का लालच देकर अपने पति जगजीवन राम रात्रे की हत्या करने के लिये राजी कर ली.

पति की हत्या करने के लिये तुषार सोनी उर्फ गोपी को 50 हजार रुपये एडवांस में दी थी. आरोपी तुषार सोनी उर्फ गोपी इस दौरान गिरफ्तारी वारण्ट में जेल चला गया था. तुषार सोनी के जेल से छूटने के बाद धनेश्वरी बाई रात्रे फिर तुषार सोनी को अपने पति की हत्या करने के लिये बार-बार फोन करने लगी तब तुषार सोनी ने 24 मई को इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने गिरफ्तार किये दोनों को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है.

Tags: Chhattisgarh New, Crime News, Husband murder, Murder

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें