घरेलू उपकरणों की कीमतों में फिर से होगी बढ़ोतरी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दामों में जल्दी कोई कमी नहीं होने वाली है.
एसी, रेफ्रिजरेटर, स्मार्ट टीवी जैसे कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की कीमतें बढ़ने की संभावना है.
अप्रैल और मई में रुक-रुक कर हुई बारिश ने एसी की बिक्री को प्रभावित किया है.

नई दिल्ली. हाल में हुई मुद्रास्फीति की गिरावट ने लोगों की उम्मीदों को बढ़ा दिया है. लेकिन अभी तक इससे महंगाई से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं क्योंकि व्हाइट गुड्स यानी घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दामों में जल्दी कोई कमी नहीं होने वाली है, बल्कि उल्टे दाम बढ़ सकते हैं. व्हाइट गुड्स बनाने वाली कंपनियां पिछले 2 साल से लगातार अपनी कीमतों में वृद्धि कर रही है. इस वर्ष भी उनके द्वारा ऐसा ही करने की संभावना है.

बता दें कि एसी और रेफ्रिजरेटर से लेकर स्मार्ट टीवी और वाशिंग मशीन तक कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की कीमतें बढ़ने की संभावना है. वित्त वर्ष 2024 की दूसरी छमाही में और वृद्धि की उम्मीद है क्योंकि सामान्य मानसून की संभावना कम है.

ये भी पढ़ें- साइबर ठगी का नया तरीका आया सामने, पार्ट टाइम जॉब दिलाने के बहाने गुरुग्राम के युवक से लूट लिए 70 लाख

उपकरणों की लागत में फिर आई कमी
गोदरेज अप्लायंसेज के बिजनेस हेड और कार्यकारी उपाध्यक्ष कमल नंदी कहते हैं, 2020 के आखिर में जब मुद्रास्फीति चक्र शुरू हुआ, तब से एसी जैसे कंज्यूमर ड्यूरेबल्स उपकरणों की कीमतों में 30 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की लागत 2022 के मध्य में चरम पर थी. लेकिन उसके बाद हमने इनके पुर्जों की कीमतों में कुछ कमी हुई है. इसके बावजूद अगले तीन महीनों से आगे की भविष्यवाणी करना मुश्किल है क्योंकि स्थिति अब भी अनिश्चित बनी हुई है.

अगले महीने से बढ़ जाएंगे टीवी के दाम
थॉमसन और कोडक ब्रांड के तहत स्मार्ट टीवी बनाने और बेचने वाली कंपनी सुपर प्लास्ट्रोनिक्स के सीईओ अवनीत सिंह मारवाह कहते हैं, “कीमतों में बढ़ोतरी की एक और लहर आने वाली है. पिछले चार महीनों में, (एलईडी) पैनलों की कीमतों में 30-35 फीसदी की भारी वृद्धि हुई है.” उन्होंने बताया कि “हम जून से टीवी की कीमतें 7-10 फीसदी तक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं.”

बारिश के कारण एसी की बिक्री में हुई कमी
गौरतलब है कि एसी कंपनी ब्लू स्टार फिलहाल कीमतें बढ़ाने के मूड में नहीं है. क्योंकि कोविड-19 के कारण पिछली तीन गर्मियों में एसी निर्माताओं सहित होम अप्लायंस फर्मों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. 2021 में एसी की बिक्री 10-12 फीसदी गिर गई थी. पहले से कम मांग का सामना कर रही इंडस्ट्री के सामने अप्रैल और मई में रुक-रुक कर हुई बारिश ने नई चुनौती पैदा कर दी. एसी निर्माता अभी भी कम मांग से जूझ रहे हैं. बेमौसम बारिश के कारण मो. मार्च तिमाही में व्हर्लपूल का शुद्ध लाभ साल-दर-साल 25 प्रतिशत गिर गया है.

फेस्टिव सीजन में बढ़ सकती है कीमतें
ब्लू स्टार के एमडी बी. त्यागराजन कहते हैं, ”हमें उम्मीद है कि स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा इसलिए हम फिलहाल कीमतें नहीं बढ़ा रहे हैं.” हालांकि हैवेल्स, सैमसंग और एलजी जैसी कंपनियां अगले 6 महीनों के लिए अपनी मूल्य योजनाओं का खुलासा करने के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले घरेलू उपकरणों की कीमतों में 6-12 फीसदी की बढ़ोतरी होगी.

Tags: Business news, Business news in hindi, Consumer and Retail industry, Food and water prices, Goods and services tax, Market

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें