विपक्ष के बायकॉट के बीच उमर अब्दुल्ला ने की नई संसद की तारीफ, कहा- ये अद्भुत दिखता है…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रीनगर. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि नया संसद भवन स्वागत योग्य है और यह भव्य दिखता है. उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे वक्त की है, जब उनकी पार्टी समेत विपक्ष के कई दलों ने नये संसद भवन के उद्धाटन कार्यक्रम का बहिष्कार करने का ऐलान किया है. अब्दुल्ला ने कहा कि जब वह लोकसभा सदस्य थे, तब उनके कई सहकर्मी एक नए और बेहतर संसद भवन की जरूरत को लेकर अक्सर बातें किया करते थे.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष ने एक ट्वीट में कहा, “इसके उद्घाटन को लेकर मचे घमासान को कुछ क्षणों के लिए एक तरफ रख देते हैं. यह (नया संसद भवन) स्वागत करने योग्य है. पुराने संसद भवन का शानदार योगदान रहा है, लेकिन वहां कुछ वर्षों तक काम करने वाले व्यक्ति के तौर पर, हममें से बहुत से लोग नये और बेहतर संसद भवन की जरूरत के बारे में अक्सर आपस में बात करते थे.” उन्होंने कहा कि ‘देर आये दुरुस्त आये’, और यह (नया संसद भवन) भव्य दिखता है. omar abdulla

कांग्रेस, वाम दल, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी, समेत 19 विपक्षी दलों ने बुधवार को ऐलान किया था कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नये संसद भवन का उद्धाटन किये जाने का बहिष्कार करेंगे. विपक्षी दलों के संयुक्त पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में नेशनल कॉन्फ्रेंस भी शामिल है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें