दिल्‍ली के अस्‍पतालों में अब समय से पहुंचेंगे डॉक्‍टर, सरकार ने जारी किया ये आदेश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



नई दिल्‍ली. राजधानी के सभी अस्‍पतालों में काम करने वाले डॉक्‍टर, नर्स सहित अन्‍य कर्मचारी अब समय से अस्‍पताल पहुंचेंगे. दिल्‍ली सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभाग ने सभी अस्‍पतालों सहित विभाग से जुड़ी सभी संस्‍थाओं के लिए अटेंडेंस को लेकर निर्देश जारी किया है.

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभाग दिल्‍ली की ओर से जारी निर्देश में सभी अस्‍पतालों के एमडी, एमएस और निदेशकों को परिसर में फेस रिकॉग्निशन अटेंडेंस सिस्‍टम मशीन लगाने के लिए कहा है. विभाग ने जल्‍द से जल्‍द इस मशीन में सभी स्‍टाफ के आने और जाने की जानकारी दर्ज करने के लिए कहा है.

इसके साथ ही विभाग ने सभी संस्‍थाओं के उच्‍चाधिकारियों को अस्‍पताल या संस्‍थान परिसर में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति को नियमित करने के लिए फेस रिकॉग्निशन अटेंडेंस सिस्‍टम मशीन की मॉनिटरिंग करने और जरूरी कदम उठाने के लिए भी कहा है. वहीं जो भी कर्मचारी अगर सिस्‍टम के अनुसार न चले उसके खिलाफ कार्रवाई करें.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें