गाजियाबाद में पहली बार शपथ ग्रहण समारोह में हो रहा है बदलाव, यहां जानें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गाजियाबाद. शहर में शनिवार को आयोजित होने वाले मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह पहली बार बदलाव किया गया है. समारोह शाम करीब पांच बजे के आसपास शुरू होगा. इस बार समारोह आडिटोरियम में होगा. इससे पहले खुले मैदान में या फिर नगर निगम कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह होता था.

शपथ समारोह को लेकर पुलिस ने ऑडिटोरियम को कब्जे में ले लिया है. आज डीपीसी नगर जोन निपुण अग्रवाल और पुलिस के अन्य अधिकारियों की टीम ने ऑडिटोरियम में पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया. पुलिस अधिकारियों ने शपथ समारोह में आने वाले लोगों और वीआईपी के लिए क्या क्या एंट्री प्वाइंट होंगे, इसकी जानकारी ली. समारोह में करीब 1000 लोगों के पहुंचने की संभावना है. पुलिस ने ऑडिटोरियम में एंट्री के लिए अलग- अलग ब्लॉक बनाए हैं. समारोह में बिना कार्ड के एंट्री नहीं होगी. ऐसा इसलिए किया जा रहा है जिससे ऑडिटोरियम में अधिक भीड़ नहीं जुटे और व्यवस्था बनी रहे.

नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम नगर निगम ने पहले ही लीज पर दिया हुआ है. इस ऑडिटोरियम में एक साथ 896 लोगो के बैठने की सुविधा है, बाकी लोगों के खड़े होने के लिए भी जगह है. इस तरह से कुल मिलाकर 1000 के आसपास लोग इस ऑडिटोरियम में आ सकते हैं. प्लान के अनुसार एक पार्षद के साथ तीन और लोगों को नगर निगम एंट्री कार्ड देगा. इसके अलावा मेयर के परिवार के लोगों के लिए भी एंट्री दी जाएगी. ऑडिटोरियम में वीआईपी गेस्ट सबसे पहली लाइन में होंगे और इसके बगल में ही मीडियाकर्मियों के बैठने की व्यवस्था होगी।

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें