Facebook पर भी होने लगे फ्रॉड, 10 करोड़ के लालच में खोला लिंक, खाली हो गया अकाउंट, उड़ गए 2 करोड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साइबर फ्रॉड के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं. मैसेज, व्हॉट्सऐप या ईमेल के माध्यम से फ्रॉडबाजी के नए-नए मामले उजागर होते रहते हैं, लेकिन ताजा मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक से जुड़ा है. साइबर क्रिमनल ने फेसबुक पर 10 करोड़ रुपये के लालच में फंसाकर एक कारोबारी के बैंक खाते से दो करोड़ रुपये उड़ा लिए गए.

तेलंगाना में एक फ्रॉड कंपनी ने एक कारोबारी को निवेश के बदले बड़ा रिटर्न देने का लालच दिया और कारोबारी से क्रिप्टो ट्रेडिंग पोर्टल में निवेश करवा दिया. कारोबारी ने क्रिप्टो ट्रेडिंग पोर्टल में दो करोड़ रुपये लगा दिए. बदले में मिला कोरा आश्वासन. अब कारोबारी खुद को ठगा महसूस कर रहा है. इस फ्रॉड के खिलाफ उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया है.

राचकोंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 मार्च से 17 मई के बीच एक कारोबारी ने क्रिप्टो करेंसी में दो करोड़ रुपये निवेश किए. कारोबारी ने यह निवेश फेसबुक पर आए बिटकॉइन ट्रेडिंग का विज्ञापन देखकर किया. पुलिस ने बताया कि कारोबारी के फेसबुक पेज पर बिटकॉइन वेबसाइट का लिंक आया. विज्ञापन में निवेश के दौरान उम्मीद से परे रिटर्न देने का दावा किया हुआ था. कारोबारी ने लिंक पर क्लिक किया तो वेबसाइट की तरफ से रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक भेजा गया. रजिस्ट्रेशन के बाद कारोबारी ने कंपनी का ऐप डाउन लोड किया.

रजिस्ट्रेशन के बाद व्हॉट्सऐप चैट के दौरान कंपनी की ओर से कारोबारी को निवेश के टिप्स मिलने लगे. कंपनी के डायरेक्शन पर कारोबारी ने 6 मार्च से 17 मई के दौरान 20.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर का यूएसडीटी खरीदा और धोखाधड़ी का शिकार हो गया

कारोबारी ने पुलिस को बताया कि इन्वेस्टमेंट के लिए उसने बैंक के लोन लिया था, उम्मीद थी कि लगभग 2-2.5 करोड़ रुपये निवेश करके कुछ समय बाद 10 करोड़ रुपये का लाभ हो जाएगा. बेवसाइट ने भी यही दावा किया था.

कारोबारी की शिकायत पर पुलिस की साइबार क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Tags: Cyber Crime, Facebook, Online fraud, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें