15,000 रुपये से भी कम कीमत पर 5G स्मार्टफोन! प्रोसेसर है मक्खन और डिजाइन भी प्रीमियम, खरीद लें फटाफट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

5G Smartphone Under Rs 15000: भारत में अब बजट रेंज में 5G स्मार्टफोन के कई ऑप्शन उपलब्ध हो गए है. अब आपको 5G स्मार्टफोन खरीदने के लिए 20 या 25 हजार रुपये की जरूरत नहीं होगी। बल्कि कई ऐसे स्मार्टफोन है जो 15,000 रुपये से कम कीमत पर 5G कनेक्टिविटी, प्रीमियम प्रोसेसर और 50 MP AI कैमरा के साथ आ रहे हैं. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं 15,000 रुपये से कम कीमत पर बिक रहे टॉप-5 स्मार्टफोन्स के बारे में.

01

Samsung Galaxy M14 5G: भारत में सैमसंग का सबसे नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M14 5G है जिसे बजट रेंज में पेश किया गया है. इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 5nm Octa प्रोसेसर वाले चिपसेट के साथ 50MP का ट्रिपल कैमरा, Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम और 6000 mAh की पावरफुल बैटरी दी है. कंपनी ने इस फोन को केवल एक वेरिएंट 4GB + 128GB में पेश किया है. इसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर 13,990 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है. (तस्वीर: Samsung)

02

Redmi 11 Prime 5G की बात करें तो कंपनी ने इसे MTK Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ उतारा है. इसमें 7 बैंड के साथ 5G कनेक्टिविटी, 50 MP का डुअल कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है. इसके 4GB रैम और 64GB रोम वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है. कंपनी इसमें 90hz का फुल HD IPS डिस्प्ले दे रही है. (तस्वीर: Redmi)

03

iQOO Z6 Lite 5G इस सेगमेंट में टॉप परफॉर्मर स्मार्टफोन है. यह 15,000 रुपये से कम कीमत वाला पहला 5G स्मार्टफोन है जिसमें snapdragon 4 Gen प्रोसेसर दिया जा रहा है. इसमें 120HZ रिफ्रेश रेट वाला फुल HD+ स्मूथ डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 50MP का Eye Autofocus मेन कैमरा मिलता है. यह फोन शानदार मैट फिनिश डिजाइन में आता है. इसके 4GB RAM 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है. (तस्वीर: IQOO)

04

Realme narzo 50 5G को Dimensity 810 5G प्रोसेसर के साथ लाया गया है. इस स्मार्टफोन में अच्छी खासी गेमिंग भी की जा सकती है. इसके अलावा फ़ोन में 48MP का Ultra HD कैमरा, 8 MP का फ्रंट कैमरा और FHD+ डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 5000 mAh की लंबी चलने वाली बैटरी भी दी गई है. (तस्वीर: Realmi)

05

Lava Blaze 5G: इस लिस्ट में Lava Blaze 5G सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है. कंपनी इसे केवल 10,999 रुपये की प्राइस टैग पर बेच रही है. इसमें 50MP AI ट्रिपल कैमरा के साथ 2K वीडियो रिकॉर्डिंग और EIS का सपोर्ट भी मिलता है. इसमें कंपनी ने HD+ 90Hz IPS डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है. Lava Blaze 5G में Android 12.0 के साथ क्लीन एंड्राइड एक्सपीरियंस मिलता है. (तस्वीर: Lava)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें