
नई दिल्ली. वर्तमान में अक्सर साइबर फ्रॉड और धोखाधड़ी से जुड़े कई मामले सुनने में आते रहते हैं. इनमें अलग-अलग तरीकों से लोगों को निशाना बनाया जाता है और उनके बैंक अकाउंट से पैसे गायब कर दिए जाते हैं. लेकिन कई बार इससे जुड़ी अफवाहें भी सुनने में आती है. आजकल सोशल मीडिया में इसी तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस की वर्दी में एक शख्स साइबर फ्रॉड की शिकायत के लिए एक नंबर बता रहा है. इसकी सच्चाई को लेकर कई लोगों में भ्रम है.
बता दें कि पीआईबी फैक्ट चेक ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि वीडियो में पुलिस ऑफिसर जो नंबर बता रहे हैं, वह सही है लेकिन यह वीडियो काफी पुराना है, क्योंकि यह नंबर अब बदल गया है. वीडियो में बताया गया नंबर ‘155260’ है जो कि अब बदलकर टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर ‘1930’ हो गया है.
यहां करें साइबर क्राइम की शिकायत
पीआईबी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने साइबर क्राइम रिपोर्ट करने के लिए तात्कालिक सेवा “155260” शुरू की थी, जिसे अब बदलकर कर दिया गया है. यह टोल फ्री नंबर है जिस पर आप किसी भी तरह के साइबर क्राइम को रिपोर्ट कर सकते हैं. ट्वीट में बताया गया है कि साइबर क्राइम से संबंधित शिकायत cybercrime.gov.in पर भी दर्ज कराई जा सकती है.
क्या गृह मंत्रालय ने साइबर क्राइम रिपोर्ट करने के लिए तात्कालिक सेवा “155260” शुरु की है❓#PIBFactCheck
✔️ हाँ, लेकिन इस सेवा के नंबर को बदलकर कर दिया गया है
✔️#CyberCrime संबंधित शिकायत https://t.co/ZsOyEXsHru पर भी दर्ज कराई जा सकती है
️https://t.co/sWYS34FoPN pic.twitter.com/YFJ8gXSJfj
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 19, 2023
.
Tags: Business news, Business news in hindi, Cyber Crime, Cyber Crime News, Cyber crime training, Cyber Fraud, Cyber Security, Online fraud
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 18:57 IST








