
अंजली शर्मा/कन्नौज. इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज में आकर आप यहां के पौराणिक स्थल और प्राकृतिक तरीके से बनाए जाने वाले इत्र को देखना चाहते हैं और रुकने के लिए कोई जगह तलाशते हैं, तो आपके लिए तिर्वा क्रासिंग के पास जीटी रोड स्थित आशा होटल सबसे अच्छा रहेगा. इस होटल की खासियत यह है कि यह ऐतिहासिक स्थलों के समीप बना है. होटल में बड़े शहरों की तरह लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं. खाने के लिए रेस्टोरेंट होटल परिसर में मौजूद है.
कानपूर से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर बसा कन्नौज जिला इत्र के लिए विश्व प्रसिद्ध है. यहां देश के कोने-कोने के साथ विदेशों से भी लोग आते हैं. ऐसे में आशा होटल यहां ठहरने के लिए सबसे अच्छा एक मात्र होटल है. यहां रुकने के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं. hotelasha.in पर जाकर सभी प्रकार के टैरिफ के बारे में जानकारी कर यहां बुकिंग कर सकते हैं.
ये हैं होटल की खूबियां
मुख्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर जीटी रोड के किनारे यह आशा होटल बना हुआ है. होटल के अंदर जाते ही आपको रिसेप्शन मिलेगी. रिसेप्शन पर आपको विदेशों का समय बताने वाली कई घड़ियां देखने को मिल जाएंगी. यह घड़ियां उन विदेशी सैलानियों के लिए लगाई गई हैं, जो बाहर से आते हैं और अपने देश के समय के बारे में जान सकें.
होटल में आती है इत्र की शुद्ध खुशबू
होटल में घुसते ही आपको कन्नौज के इत्र की खुशबू का एहसास होने लगेगा. यहां के वातावरण में एक अलग सी एनर्जी महसूस होती है. होटल में कुल 40 कमरे हैं, जिसमें डीलक्स 21 रूम हैं, लग्जरी 18 रूम हैं और स्वीट 2 रूम है. सभी कमरों में एसी, टीवी से लेकर सभी सुविधाएं मौजूद हैं. वाश रूम भी बहुत साफ सुथरे हैं. सामान्य रूप से इन सभी कमरों के किराए अलग-अलग हैं, ऑनलाइन बुकिंग करने पर आपको टैरिफ के माध्यम से कई तरह की छूट भी मिलती है. वहीं, होटल के अंदर ही एक बहुत ही खूबसूरत रेस्टोरेंट्स भी बना हुआ है, जिसमें आपको हर तरह की लजीज डिश खाने को मिल जाएगी।
एमडी बोले- कम दामों में उपलब्ध कराए जाते हैं अच्छे रूम
होटल एमडी विपिन दीक्षित बताते हैं कि अपना कन्नौज जिला किसी भी पहचान का मोहताज नहीं है, लेकिन छोटी जगह होने के चलते यहां पर बाहर से आने वाले लोगों के लिए कोई अच्छी सुविधा नहीं थी, इसी सोच के चलते यह होटल बनाया गया है. होटल में बहुत ही कम दामों में अच्छे रूम उपलब्ध कराए गए हैं. होटल में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है और होटल में बने रेस्टोरेंट में खाने पर विशेष नजर रखी जाती है.
.
Tags: Kannauj news, Latest hindi news, UP news
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 17:13 IST








