Navodaya Vidyalaya 11th Admission 2023: जवाहर नवोदय विद्यालय में 11th में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने की तारीख 31 मई तक बढ़ा दी गई है. नवोदय कक्षा 11 प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन 2023 (जेएनवी कक्षा 11 प्रवेश ऑनलाइन आवेदन 2023) का लिंक नवोदय विद्यालय समिति द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://navodaya.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है.
इसके लिए समीति ने ऑफिशियल वेबासइट navodaya.gov.in पर जानकारी साझा की है. JNV ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए JNVST कक्षा 11वीं प्रवेश फॉर्म 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना में पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आरक्षण नीति और प्रवेश प्रक्रिया शामिल हैं.
वेबसाइट पर दिया नोटिफिकेशन
पंजीकरण में किस डिटेल की जरूरत
इच्छुक उम्मीदवार इस महीने तक JNV-navodaya.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन NVS कक्षा XIth पंजीकरण 2023 में उम्मीदवार के कक्षा 10वीं के अंक, स्कूल का नाम, श्रेणी और संपर्क जानकारी के विवरण की आवश्यकता होगी.
JNVST पहली मेरिट सूची 2023
JNVST पहली मेरिट सूची 2023 JNV द्वारा आरक्षण नीति और प्रत्येक स्ट्रीम में सीटों की उपलब्धता के अनुसार तैयार की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को जुलाई, 2023 तक ईमेल और एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा, उन्हें सत्यापन और प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवंटित जेएनवी को 31 जुलाई, 2023 तक रिपोर्ट करना होगा.
आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन की अंतिम तिथि
जेएनवी स्कूलों में कक्षा 11वीं के लिए प्रवेश फॉर्म navodaya.gov.in पर उपलब्ध है. इच्छुक छात्र एनवीएस कक्षा 11वीं पंजीकरण 2023 के लिए आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन की अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जो योग्य और इच्छुक छात्र जवाहर नवोदय विद्यालयों में 11वीं कक्षा में शामिल होना चाहते हैं, एनवीएस प्रवेश आधिकारिक वेब पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी डिटेल चेक कर आवेदन जमा करें.
कक्षा 11वीं में प्रवेश चयन परीक्षा के आधार पर
जेएनवी में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को आयु और पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा. छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से JNVST कक्षा 11वीं प्रवेश फॉर्म 2023 भर सकते हैं. जेएनवी कक्षा 11वीं में प्रवेश चयन परीक्षा के आधार पर किए जाएंगे. आधिकारिक अपडेट के अनुसार, एनवीएस 22 जुलाई, 2023 को सुबह 11 बजे परीक्षा आयोजित करेगा.
ये भी पढ़ें-
कौन है असली तुषार कुमार? नाम और रोल नंबर एक, दोनों कर रहे UPSC में 44वीं रैंक लाने का दावा, फंस गया पेच
.
Tags: Jawahar Navodaya Vidayalaya
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 17:05 IST








