
दुनिया में हर किसी की अपनी प्राब्लम है. किसी के पास नौकरी नहीं, तो किसी के पास जॉब है तो उससे संतुष्ट नहीं. किसी के पास पैसे नहीं तो किसी के पास इतने पैसे हैं कि खर्च नहीं कर पा रहा है. कई बार लोग तो यहां तक सोच लेते हैं कि आखिर हमने जन्म ही क्यों लिया? माता-पिता से शिकायत तक करते हैं, लेकिन एक लड़की अपनी लाइफ से इस कदर परेशान हो गई कि उसने अपने मम्मी-पापा पर ही मुकदमा ठोंक दिया. वजह जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे.
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लड़की ने मुकदमा करने की वजह बताई. कास थियाज नाम की इस महिला की बात सुनकर हर कोई दंग रह गया. तमाम लोग तो उसे ट्रोल कर रहे हैं. सवाल पूछ रहे हैं. कह रहे कि जब तुम खुद एक मां हो तो अपने मम्मी-पापा की इस तरह शिकायत कैसे कर सकती हो. कई लोग इसे सबसे खराब बेटी तक कह रहे हैं.
.
Tags: Ajab Gajab news, Bizarre news, OMG News, Shocking news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 15:42 IST








