
सुनील रजक/शिवपुरी : शिवपुरी के ऑटो ड्राइवर ने सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरी बेटी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में आएगी. इतना जरूर था कि बेटी को पढ़कर आगे बढ़ने के लिए वो लगातार प्रेरित करते रहते थे. इसी का नतीजा रहा कि गुरुवार को मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में अंजली ने कृषि संकाय में 5वां स्थान हासिल किया है.
बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. घोषित परिणामों में शिवपुरी जिले के निजी स्कूल के बच्चों को शासकीय स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पछाड़ दिया है. जारी परीक्षा परिणामों में शिवपुरी के 2 विद्यार्थियों ने भी प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है. हायर सेकेंडरी स्कूल के जारी परिणामों में शिवपुरी जिले की एक छात्रा सहित एक छात्र ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में टॉप-10 में अपना स्थान बनाया है.
शिवपुरी की अंजली राठौर ने शासकीय बहुउद्देशीय उत्कृष्ट क्रमांक 1 का क्षि समूह में 5वां स्थान हासिल किया है. अंजली ने बताया कि वह इस सब का श्रेय अपने कृषि समूह के विपिन सर को देना चाहती हूं. साथ ही स्कूल प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव को भी उन्होंने श्रेय दिया है.
अंजली ने कहा कि मेरे माता-पिता ने भी समय-समय पर मेरा सहयोग किया है. हमेशा कहते थे कि पढ़ाई करती रहा करो. साथ ही अंजली ने बताया कि लगातार पढ़ाई की जगह रुक-रुककर पढ़ाई करनी चाहिए. जबकि अधिकतम पढ़ाई सुबह जल्दी उठकर करने से याद बनी रहती है. बता दें कि अंजली के पिता ऑटो ड्राइवर हैं और मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं. अंजली का सपना सिविल सर्विस में जाने का है.
.
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 15:42 IST








