300 ​से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं आशीष विद्यार्थी, हॉलीवुड में भी बजाया डंका, 60 साल में शादी बनी चर्चा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. बॉलीवुड से आए दिन कोई ना कोई चौंकाने वाली खबर आती रहती है. इस कड़ी में आशीषा विद्यार्थी की शादी इस समय टॉकिंग पॉइंट बनी हुई है. यह शादी इसलिए ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है क्योंकि आशीष ने 60 की उम्र में दोबारा शादी का निर्णय किया है. आशीष ने जिस तरह अचानक शादी करके सभी को चौंकाया है, उसी तरह वह फिल्मों में अपने किरदारों से चौंकाते हैं. आइए, आशीष के फिल्मी कॅरियर और खास किरदारों पर बात करते हैं.

01

आशीष विद्यार्थी ने 60 की उम्र में रुपाली बरुआ से शादी की है, जो फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं. कमाल आर खान ने ट्विटर पर गुरुवार को आशीष की शादी का फोटो शेयर किया था. इसके बाद से आशीष सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

02

आशीष विद्यार्थी का जन्म 19 जून 1962 को दिल्ली में हुआ था. 60 साल के आशीष के पिता केरल से और मां राजस्थान की हैं. एक्टिंग के शौकीन रहे आशीष साल 1990 तक थिएटर की दुनिया से जुड़े रहे थे. (twitter/Ashish Vidyarthi)

03

आशीष 1992 में मुंबई शिफ्ट हो गए थे और 1993 में इन्होंने वी पी मेनन की फिल्म ‘सरदार’ से फिल्मी कॅरियर शुरू किया था. उनकी पहली रिलीज ‘द्रोहकाल’ रही थी, जिसके लिए इन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था. (twitter@filmsandstuffs)

04

आशीष ने 300 से ज्यादा फिल्मों में अपनी ​अभिनय प्रतिभा दिखाई है. साथ ही इन्होंने करीब 11 भाषाओं की फिल्मों में काम किया है. मुख्य रूप से आशीष ने नकारात्मक भूमिकाएं निभाई हैं और हर किरदार से दर्शकों को आकर्षित किया है. (twitter/Ashish Vidyarthi)

05

आशीष ने ना सिर्फ बॉलीवुड और क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्में की हैं. उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है. साल 2000 में वे फिल्म ‘नाइटफॉल’ में नजर आए थे. यह साइंस फिक्शन मूवी थी. (twitter/filmhistory pics)

06

आशीष की शादी के साथ ही उनकी पहली वाइफ को लेकर भी चर्चा होने लगी है. आशीष ने पहली शादी राजोशी विद्यार्थी से शादी की थी और वे थिएटर आर्टिस्ट होने के साथ ही सिंगर भी हैं. इनका 23 साल का एक बेटा है. (twitter@VidyarthiPiloo)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें