Jhansi Suicide Case: पत्नी ने नहीं बनाया चिकन करी, तो रूठे पति ने लगा ली फांसी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाश्वत सिंह, झांसी. झांसी में सुसाइड का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक पति ने इसलिए सुसाइड कर लिया क्योंकि उसकी पत्नी ने चिकन बना कर नहीं दिया. पत्नी के चिकन ना बनाने से पति इतना आहत हुआ की उसने आत्महत्या कर ली. पति ने दरवाजा के पास खूंटी पर दुपट्‌टे से फांसी लगा ली. मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

सुसाइड करने वाले व्यक्ति का नाम पवन कुमार है जिसकी उम्र 36 वर्ष बताई जा रही है. वह प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसार में था. पवन के बड़े भाई कमलेश शाक्या ने बताया कि पवन फर्नीचर का काम करता था. करीब 4 साल पहले उसकी शादी प्रियंका के साथ हुई थी. बुधवार की रात को पवन चिकन लेकर घर पहुंचा और पत्नी प्रियंका को बनाने के लिए कहा. कई बार कहने के बाद भी प्रियंका ने चिकन नहीं बनाया. इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई. इसके बाद प्रियंका दूसरे कमरे में जाकर लेट गई. इधर, पवन ने अपने कमरे का दरवाजा बन्द कर लिया.

भतीजी ने देखा शव
बड़े भाई कमलेश के अनुसार बुधवार की रात को वह छत पर सोया हुआ था. रात करीब 1 बजे जब वह नीचे आया तो पवन कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा था. उसने अपनी दस साल की बेटी को देखने के लिए कहा. बेटी ने आकर बताया कि चाचा पवन कुछ हरकत नहीं कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

काफी मशक्कत के बाद जब दरवाजा खोला गया तो पाया गया कि करीब 6 फीट ऊंची खूंटी पर पवन ने फांसी लगा रखी थी. पवन की दो साल की एक बेटी है. मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है.

Tags: Jhansi news, Suicide, Uttar pradesh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें