UP: गोंडा में प्रधान की दिनदहाड़े हत्या, हत्यारे ने पहले पैर छुआ फिर मारी गोलियां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में जमीनी विवाद में दिनदहाड़े ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र की है. मृतक परियावा गांव के प्रधान भूपेश मणि थे जिनकी चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई और घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक हत्यारा पहले आया और बगल में बैठा फिर उसने ग्राम प्रधान का पैर छुआ और गोली मारकर फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलने पर आनन-फानन में परिजनों और पुलिस ने ग्राम प्रधान भूपेश मणि शुक्ला को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने इनको मृत घोषित कर दिया. प्रधान की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े रहे. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ और भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट पहुंचे तब जाकर मामला शांत हुआ.

पुलिस की पहल पर प्रधान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. ग्राम प्रधान भूपेश मणि शुक्ला के परिजनों का कहना है कि हत्यारों की गिरफ्तारी हो और उनके ऊपर सख्त कार्रवाई हो. वहीं मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने जमीनी रंजिश में प्रधान को गोली मारी है और केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिये 4 टीमें गठित की गई है और दबिश दी जा रही है.

Tags: Gonda news, Murder, Up crime news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें