ये बुद्धि का दिवालियापन नहीं तो क्या है? अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर बोला हमला, सुलह बैठक टली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) और कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच दिल्‍ली में शुक्रवार को होने वाली सुलह बैठक टल गई है. इस बैठक की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी, लेकिन सीएम गहलोत के एक बयान से हालात बदल गए. दरअसल इस बैठक से ठीक एक दिन पहले सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर बुद्धि के दिवालियापन का आरोप लगाया. सचिन पायलट ने 15 मई को जयपुर में रैली में गहलोत के सामने तीन मांगें रखी थीं. अब इसको लेकर सीएम गहलोत ने पायलट पर आरोप लगाया है.

अशोक गहलोत ने कहा कि पायलट आखिर ये कैसी मांग कर रहे हैं? यह बुद्धि का दिवालियापन नहीं तो क्या है भला कोई ऐसी मांग करता है. सरकार ने जब रीट का पेपर हुआ था तब किसी छात्र का किराया नहीं लगने दिया था. अब जब वो पेपर आउट हो गया तो पायलट उनको मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. यह बुद्धि का दिवालियापन नहीं है तो क्या है? ऐसी कोई मांग करता है क्या? उन्‍होंने पूछा कि क्‍या कभी किसी इस तरह से पेपर आउट होने पर मुआवजा देते हैं?

Tags: Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot, Chief Minister Ashok Gehlot, Sachin pilot

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें