झारखंड ATS-GRP को मिली बड़ी कामयाबी, 1 करोड़ के मादक पदार्थ के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- जावेद खान 

रामगढ. झारखंड के रामगढ़ जिले के बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर झारखंड एटीएस और जीआरपी की टीम ने हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन से एक करोड़ का मादक पदार्थ जब्त किया है. जब्त मादक पदार्थ के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, इनमें एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं. बताया गया कि झारखंड एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि हावड़ा- भोपाल ट्रेन से मादक पदार्थ की बड़ी खेप भेजी जा रही है.

इसी सूचना के आधार पर एटीएस ने बरकाकाना जीआरपी के सहयोग से यह कार्रवाई की है. तीनों तस्कर   ट्रेन संख्या 13026 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में सवार थे. छापेमारी कर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को एक करोड़ से मादक पदार्थ में एमफेटामिन पाउडर (कोकीन) 750 ग्राम, ब्राउन शुगर 45 ग्राम, हेरोइन मिक्स क्रिस्टल 350 ग्राम (कट), 4 मोबाइल ,10हज़ार नगद और ट्रेन के टिकट बरामद हुए हैं. पकड़े गए लोगों में एक पुरुष समेत दो महिला शामिल हैं.

गिरफ्तार तस्करों में  लालबाबू चौबे (बक्सर) मीरा हरदा, नार्थ 24 परगना बंगाल और देवी हरदा, नार्थ 24 परगना (बंगाल) शामिल हैं. एटीएस की इस कार्रवाई के बाद नशा के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है. बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थ की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है. एटीएस की ये बहुत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Tags: 24 carat gold price, Jharkhand news, Ramgarh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें