सुबह उठते ही खाली पेट पी लें यह जरूरी चीज, शरीर का कोना-कोना हो जाएगा तरोताजा, 5 फायदे जान हैरान हो जाएंगे आप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सुबह पानी पीने से बॉडी का टेंपरेचर रेगुलेट रहता है और इससे केमिकल को भी रेगुलेट किया जा सकता है.
जब सुबह में उठते हैं तो शरीर को पानी की बहुत अधिक जरूरत होती है.

Khali Pet Pani Peene ke Fayde: ज्यादातर लोग जब सुबह में उठते हैं तो ब्रश करके सबसे पहले चाय या कॉफी पीते हैं. लेकिन सुबह-सुबह खाली पेट सीधा चाय या कॉफी पीना बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है. इससे पेट में गैस जो बनेगी वह तो बनेगी ही, बॉडी भी डिहाइड्रेट हो जाएगा. यही कारण है कि एक्सपर्ट सुबह में उठते ही सबसे पहले पानी पीने की सलाह देते हैं. इसके पीछे कई वजहें हैं. हम सब जानते हैं कि जल ही जीवन है. पानी के बिना हमारे शरीर का कोई काम नहीं हो सकता. दरअसल, रात में शरीर के अंदर विभिन्न प्रक्रियाएं होती है, उस दौरान पानी की बहुत ज्यादा खपत होती है. जब सुबह में उठते हैं तो शरीर को पानी की बहुत अधिक जरूरत होती है. इसलिए सुबह-सुबह सबसे पहले एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए.

फोर्टिस अस्पताल, फरीदाबाद में चीफ डायटीशियन डॉ. किरण दलाल भी इस बात पर अपनी सहमति जताती है. डॉ. किरण दलाल ने बताया कि सुबह पानी पी लेने से शरीर डिहाइड्रेट होने से बचा रहेगा. पानी शरीर की सभी केमिकल प्रक्रियाओं के लिए जरूरी है. इसलिए सुबह में पानी पीना बहुत फायदेमंद है. शरीर में 70 प्रतिशत पानी है. इसलिए अगर पानी की कमी हो जाए तो बॉडी में कई केमिकल्स का रिएक्शन ही नहीं हो पाएगा.

आंत की पूरी गंदगी को साफ करता है पानी
डॉ. किरण दलाल ने बताया कि अगर सुबह-सुबह सबसे पहले पानी पीते हैं तो आंत की गंदगी भी साफ हो जाएगी. डॉ. दलाल ने बताया कि पानी शरीर में नेचुरल क्लिंजर का काम करता है. इससे वावेल मूवमेंट बूस्ट होता है. पानी पीने से छोटी आंत से लेकर कोलोन तक साफ हो जाता है. यानी सुबह-सुबह पानी पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है. इतना ही नहीं, सुबह में ज्यादा पानी पी लिया जाए तो कॉन्स्टिपेशन की समस्या भी दूर हो सकती है. पानी बॉडी के वेस्ट को क्लीयर कर देता है. सुबह पानी पीने से शरीर के मेटाबोलिज्म मैंटेन रहता है. इससे शरीर को एनर्जी मिलने में दिक्कत नहीं होती.

शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालता पानी

डॉ. किरण दलाल ने बताया कि सुबह में जब आप पानी पीएंगे तो रात भर जितने टॉक्सिन बने होंगे वह पानी के माध्यम से शरीर से बाहर आ जाएंगे. सुबह पानी पीने से शरीर में फ्लूड का बैलेंस रहता है. इससे शरीर के अंदर से हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकल जाता है. इस प्रकार बॉडी के फ्लूड बैलेंस और टॉक्सिन को बाहर फेंकने में एक तरह से पानी कैरियर का काम करता है. इसलिए यह बॉडी की क्लिनिंग का काम करता है. सुबह में पानी पीने से बॉडी के टेंपरेचर को रेगुलेट करने में मदद मिलता है और इससे सारे केमिकल को भी रेगुलेट किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें-विटामिन ए को शरीर में भरना है फटाफट तो शुरू कर दें इन 3 फूड का सेवन, रात में भी देख पाएंगे चकाचक

इसे भी पढ़ें-क्या रात में दूध रोटी खाने से सेहत को मिलते हैं ज्यादा फायदे? बीमारियां होती है दूर? जानें सच्ची जानकारी

Tags: Health, Health tips, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें