Uttarakhand Board 12th Topper : 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ तनु चौहान ने हासिल किया प्रथम स्थान, जानिए सफलता का राज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर. उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद बोर्ड द्वारा 10 वीं और 12 वीं के रिजल्ट को माध्यमिक शिक्षा परिषद की निदेशक सीमा जौनसारी ने जारी किया. 12 वीं बोर्ड परीक्षा में ऊधम सिंह नगर जिले के रामलाल विद्या मंदिर स्कूल जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. तनु ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर ऊधम सिंह नगर जिले का नाम रोशन कर दिया है. 12 वीं की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने वाली तनु चौहान को परिजनों और गुरुजनों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

उत्तराखंड बोर्ड द्वारा जारी 12 वीं के रिजल्ट में ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र के रामलाल विद्या मंदिर स्कूल जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर जसपुर सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है. तनु चौहान अपने परिजनों के साथ विद्यालय पहुंची, जहां विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश चौहान के नेतृत्व में सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने मिठाई खिलाकर फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया.

आईएएस बनाना है तनु चौहान का लक्ष्य
12वीं प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने वाली तनु चौहान ने बताया कि मेरी सफलता में मेरे माता-पिता और विद्यालय परिवार का अहम योगदान हैं. मुझे हमेशा ही सभी ने मोटिवेट किया था. उन्होंने कहा कि 12 वीं तैयारी के लिए में प्रतिदिन 6 से 7 घंटे घर में पढाई करती थीं. मुझे खुशी है मेरी मेहनत रंग लाई और मैंने 12वीं की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया हैं. मेरा सपना यूपीएससी परीक्षा को पास कर आईएएस अधिकारी बनने का है.

बेटियों पर नाज, जिले का बढ़ाया मान
वहीं रामलाल विद्या मंदिर जसपुर के प्रधानाचार्य नरेश चौहान ने बताया कि हमारे विद्यालय की 12वीं की छात्रा तनु चौहान ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर हम सभी का मान बढ़ाया है. हमारा विद्यालय परिवार तनु चौहान और अन्य सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता है . उन्होंने कहा कि हमे विश्वास है कि तनु की सफलता से अन्य बच्चों को भी प्ररेणा मिलगी, बच्चों भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

.

FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 19:33 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें