MP News: भजन संध्या में पिता और बेटियों ने शानदार प्रस्तुति से लूट ली महफिल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनुज गौतम/सागर: जिले के रामबाग चौराहे पर मंगलवार को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया था. जिसमें देवरी के तिवारी परिवार के द्वारा भोपाल के कलाकारों को आमंत्रित किया गया था. इसमें गोपाल कृष्ण पाठक और उनकी तीन बेटियां अहाना पाठक (14 साल), सुदीक्षा पाठक (8 साल) और श्लोका पाठक ( 7 साल) पहली बार प्रस्तुति देने के लिए सागर आए हुए थे.आपको बता दें कि संस्कारों की पाठशाला \”सबके राम सबमें राम\” पर आधारित भगवान श्री राम, भगवान श्री कृष्ण, तुलसीदास जी की रामचरितमानस से जुड़े विभिन्न प्रसंगों की प्रस्तुति गोपाल कृष्ण पाठक और उनकी तीनों बेटियों ने दी. पिता और बेटियों की जोड़ी ने 3 घंटे तक बड़े ही मर्मज्ञ तरीके से धार्मिक भजनों पर प्रस्तुतियां देकर महफिल लूट ली. उन्होंने ऐसा समा बांधा कि सभी मंत्रमुग्ध हो गए.

प्रस्तुति में गोपाल कृष्णा पाठक ने पहले लोगों को बताया कि भगवान रामचंद्र का जन्म कैसे हुआ, कब हुआ, कहां हुआ? फिर उनकी बेटियां उस पर दोहा छंद चौपाई भजन प्रस्तुत करती हैं. भजन संध्या की शुरूआत भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी से शुरू की गई. इसके बाद ठुमक ठुमक रामचंद्र चलत बाजत पैजनिया को सुनाया गया.इस प्रकार से पिता और बेटियों की जोड़ी ने 3 घंटे तक भगवान श्री कृष्ण, राधारानी, भगवान भोलेनाथ और देशभक्ति से ओतप्रोत भजन और गीतों की प्रस्तुतियां दीं.

देशभक्ति से ओतप्रोत भजन और गीतों की प्रस्तुतियां
अपने प्रस्तुति से लोगों को खुश करने वाले गोपाल कृष्ण पाठक ने बताया कि आज के समय में लोग संस्कृति से ज्यादा मोबाइल की विकृति में आ रहे हैं. हमारे संस्कार आने वाली पीढ़ियों को सनातन से जोड़े रखे, इसके लिए हमें अभी से प्रयास करने होंगे. मेरी तीन बेटियां हैं ओर तीनों की भगवान और धर्म कर्म में बड़ी आस्था है.उन्होंने कहा, तीनों बेटियां तुलसीदास जी की रामचरितमानस से लेकर अन्य सभी ग्रंथों को खूब पढ़ती और जो भी इनकी मन में प्रश्न आते हैं वह पूछती हैं, जिनका मैं समाधान करने की कोशिश करता हूं. लोगों को सनातन से जोड़ने के लिए आज अपने पूरे परिवार के साथ रातों-रात चलकर जागकर लोगों तक भगवान श्रीकृष्ण, भगवान राम, महादेव भोले शंकर के प्रसंगों को सुनाता हूं ताकि किसी न किसी माध्यम से उन तक मेरी बात पहुंच सकें.

Tags: Hindi news india, Madhya pradesh news, Sagar news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें