विटामिन ए को शरीर में भरना है फटाफट तो शुरू कर दें इन 3 फूड का सेवन, रात में भी देख पाएंगे चकाचक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

विटामिन ए की कमी से इम्यून सिस्टम के फंक्शन पर असर पड़ता है.
इसके साथ ही विटामिन ए आंखों के लिए बहुत जरूरी है.

Vitamin A Benefits and Rich Foods: विटामिन और मिनिरल्स माइक्रोन्यूट्रिएंट्स हैं. यानी बहुत ही कम मात्रा वाले पोषक तत्व हैं. लेकिन हमारे शरीर के लिए ये बेहद जरूरी है. हमारे शरीर में कई फंक्शन के लिए विटामिन का होना जरूरी है. हालांकि विटामिन हमारे शरीर में नहीं बनता है, इसे प्राप्त करने के लिए हमें विटामिन से समृद्ध चीजों को भोजन के रूप में प्राप्त करना होता है. बेशक विटामिन की बहुत कम जरूरत होती है लेकिन यह हमारे शरीर के फंक्शन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की वेबसाइट के मुताबिक विटामिंस शरीर में मेटाबोलिक प्रोसेस में भाग लेते हैं जिससे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट से एनर्जी लेने में मदद मिलती है. हर विटामिन की अलग-अलग भूमिका है. कुल 13 विटामिंस हैं. इनमें से 8 बी ग्रुप से है. विटामिन की कमी से नाइट ब्लाइंडनेस, बेरी-बेरी, बैड स्किन, एनीमिया, स्कर्वी, रिकेटस सहित कई बीमारियां होती हैं.

विटामिन ए का क्या काम है

विटामिन ए इम्यून सिस्टम को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है. इसलिए यह बीमारियों से लड़ने में माहिर है. विटामिन ए के कारण स्किन हेल्दी रहती है. विटामिन ए शरीर के ग्रोथ और रिप्रोडक्शन को भी सपोर्ट करता है. विटामिन ए आंखों की रोशनी को तेज करता है.

विटामिन ए की कमी से होने वाली बीमारी
विटामिन ए की कमी से इम्यून सिस्टम के फंक्शन पर असर पड़ता है. इसके साथ ही विटामिन ए आंखों के लिए बहुत जरूरी है. यही कारण है विटामिन ए की कमी से रंतौंधी यानी नाइट ब्लाइंटनेस की बीमारी होती है. अगर प्रेग्नेंसी के दौरान विटामिन ए की कमी हो जाए तो कई सारी जटिलताएं आ सकती हैं. 5 साल से कम उम्र के बच्चों में यदि विटामिन ए की कमी हो जाए तो उसे जेरोफथालमिया (xerophthalmia) हो सकता है.

इन फूड से करें विटामिन ए की कमी की पूर्ति

1.हरी पत्तीदार सब्जियां-हार्वर्ड मेडिकल के मुताबिक यह महज एक मिथ है कि गाजर खाने से सबसे ज्यादा विटामिन ए मिलता है. गाजर से विटामिन ए की प्राप्ति हो सकती है लेकिन वह चमात्कारिक फूड नहीं है. विटामिन ए के लिए कई तरह की चीजों का सेवन करना जरूरी है. हरी पत्तीदार सब्जियां, पालक, केल, ब्रोकली, संतरा, शकरकंद, गाजर आदि विटामिन ए के अच्छे स्रोत हैं.

2.टमाटर-टमाटर ऐसी सब्जी है जिसमें विटामिन सी और विटामिन ए दोनों पर्याप्त मात्रा में होते हैं. यही कारण है कि टमाटर इम्यूनिटी के लिए भी बेहतर है और आंखों की रोशनी को भी तेज करता है.

3. फिश ऑयल-फिश ऑयल में बहुत तरह के पौष्टिक तत्वों से भरा होता है. विटामिन ए की गोली में फिश ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है. फिश ऑयल में सबसे अधिक विटामिन ए होता है. इसके अलावा प्रोटीन, हेल्दी फैट, ओमेगा 3 फैटी एसिड सहित कई पौष्टिक तत्व होते हैं.

4. शिमला मिर्च-विटामिन ए के लिए शिमला मिर्च बेहद उपयोगी है. शिमला मिर्च में विटामिन सी भी होता है. इसलिए यह आंखों की हेल्थ को बहुत फायदा पहुंचाता है.

5. आम-आम बेशक गर्मी का फल हो लेकिन यह कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है. आम में विटामिन ए के अलावा कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो विटामिन ए की कमी को पूरा कर देते हैं.

इसे भी पढ़ें-क्या रात में दूध रोटी खाने से सेहत को मिलते हैं ज्यादा फायदे? बीमारियां होती है दूर? जानें सच्ची जानकारी

इसे भी पढ़ें-डायबिटीज मरीजों के लिए अमृत है यह सफेद जड़ी-बूटी, इंसुलिन को बढ़ा ब्लड शुगर को लेती है सोख, LDL का भी काम तमाम

Tags: Health, Health tips, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें