पेट्रोल पंप पर बदमाशों की बेहूदा हरकत, टंकी के पास जलाया लाइटर, भड़की आग और फिर…हैरान कर देगा VIDEO

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) से एक दिल दहला देने वाला वीडियो (Viral VIideo) सामने आया है. कटारा हिल्स इलाके में बदमाशों की करतूत से बड़ा हादसा होने से बचा. दरअसल, तीन बदमाश पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे. पंप कर्मचारी पेट्रोल भर रहा था, तभी एक बदमाश ने लाइट जलाकर टंकी के पास लगा दिया. इससे बाइक और पंप के नोजल में आग भड़क गई. कर्मचारियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए फौरन आग को बुझाया.

मामले को लेकर टीआई भान सिंह प्रजापति ने बताया कि घटना सोमवार रात 10 बजे की है. कटारा हिल्स इलाके में स्प्रिंग वैली रेणुका पेट्रोल पंप पर तीन लड़के पेट्रोल भरवाने आए थे. पेट्रोल भर रहा था, तभी एक ने बदमाशी में लाइटर जलाकर बाइक की टंकी के पास लगा दिया. इससे आग भड़क उठी. बाइक की टंकी और पेट्रोल पंप की नोजल में आग पकड़ ली.

नशे में थे बदमाश
कर्मचारियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए फौरन सबसे पहले तो सभी मशीन्स बंद की. इसके बाद रेत और फोम से आग को बुझाया. वारदात के बाद तीनों आरोपी भागने लगे. इसी बीच कर्मचारियों ने बागसेवनियां के रहने वाले विजय सिंह (30) को पकड़ लिया. हालांकि उसके दो दोस्त भागने में कामयाब हो गए. दोनों की पहचान आकाश और भरत के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि तीनों मजदूरी करते हैं. घटना के वक्त नशे में थे.

.

FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 18:29 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें