
नई दिल्ली. 1986 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद ने गुरुवार को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया. वे इस पद पर आने से पहले कर्नाटक में पुलिस महानिदेशक थे. अधिकारियों ने बताया कि अपने अंतिम कार्य दिवस के दिन निवर्तमान निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने सूद को यहां मुख्यालय में एजेंसी का प्रभार सौंपा. सीबीआई महानिदेशक का चार्ज लेने के बाद प्रवीण सूद अधिकारियों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण मामलों की जानकारी ली. प्रवीण सूद, हिमाचल प्रदेश मूल के रहने वाले हैं.
आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद ने आईपीएस में अपने करीब 37 साल के लंबे कार्यकाल में कई अहम पदों पर काम किया है. इनमें बेल्लारी और रायचूर के एसपी; अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) बेंगलुरु शहर; पुलिस आयुक्त, मैसूर शहर और बेंगलुरु शहर; एडीजीपी; प्रधान सचिव (गृह); डीजीपी (आंतरिक सुरक्षा) और डीजीपी (सीआईडी) जैसे पद शामिल हैं. उन्होंने मॉरीशस सरकार के सलाहकार के रूप में काम किया है.
.
Tags: CBI, CBI Director
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 18:22 IST








