MP Board Result 2023: गुना में बेटियों ने मारी बाजी, देखें भिंड-मुरैना से मेरिट में आए छात्रों की सूची

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट-गुना से विजय जोगी, अमित शर्मा मुरैना, रवि रमन त्रिपाठी भिंड, अशोक शर्मा दतिया

गुना/भिंड/मुरैना. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल एमपीबीएसई के आज जारी कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में गुना जिले में बेटियों ने बाजी मारी है. भिंड और मुरैना के छात्र-छात्राओं की प्रदेश मेरिट लिस्ट जारी की गई है. दतिया के 6 छात्रों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है. गुना में कक्षा 10वीं में पीहू जैन ने 484 अंक के साथ 96.8% हासिल कर जिले में टॉप किया है. वहीं 12वीं में अनुष्का रघुवंशी ने 472 अंकों के साथ 94.40% अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है. इसके अलावा

भिंड में कक्षा 12वीं की मेरिट लिस्ट
1- वाणिज्य संकाय (कॉमर्स), आयुषी जैन पुत्री मुकेश, स्कूल- मुन्ना लाल अग्रवाल उ. मा. वि. 480 अंक, तीसरा नंबर
2- कला संकाय (आर्टस्) कु. श्रुति श्रीवास्तव पुत्री राजीव कुमार, स्कूल-शा. उ. मा. वि. लहार, 484 अंक, चौथा स्थान
3- गणित नंदकिशोर जादौन पुत्र बृजेश सिंह स्कूल-डीडीएस अकैडमी उ.मा. वि. मेहगांव, 479 अंक, नौवां स्थान
4- जीव विज्ञान (बायो) अंजलि कुशवाह पुत्री जितेंद्र स्कूल-शा. उ.मा. वि. अमायन, 477 अंक, नौवां स्थान
5- जीव विज्ञान (बायो) रुद्रेश सिंह पुत्र सीताराम सिंह स्कूल-श्री मुन्ना लाल अग्रवाल उ. मा. वि. भिंड, 476 अंक, दसवां स्थान

कक्षा 10वीं की सूची
1-रमन यादव पुत्र जयवीर यादव, सिटी सेंट्रल स्कूल भिंड, 489 अंक, छठवां स्थान
2-आदित्य शर्मा पुत्र अजय शर्मा, टचस्टोन पब्लिक स्कूल भिंड, 488 अंक, सातवां स्थान
3-अमित बघेल पुत्र वीर सिंह बघेल, शा. उ. मा. वि. रौन, 487 अंक, आठवां स्थान
4- राधिका यादव पुत्री जयवीर सिंह, सिटी सेंट्रल स्कूल, 485 अंक, दसवां स्थान
5-दीक्षा शर्मा पुत्री संजीव शर्मा, सेंट्रल पब्लिक स्कूल भिंड, 485 अंक, दसवां स्थान

मुरैना से प्रदेश मेरिट में आए छात्र-छात्राओं की सूची
कक्षा 12वीं
1- जीव विज्ञान संकाय से देवेश पुत्र गिरराज शर्मा, टीसी जैन स्कूल अंबाह 480 अंक-6वां नंबर
2- गणित संकाय में हेमंत पुत्र वंशलाल सिंह तोमर, टीसी जैन स्कूल अंबाह 480 अंक- 8वां नंबर
3- कृषि संकाय से श्रद्धा पुत्री विनोद कुमार, शा. उ. मा. स्कूल दतहरा – 477 अंक-दूसरा नंबर
4- कामर्स संकाय से अनन्या पुत्री संजय अग्रवाल – जेएस पब्लिक स्कूल मुरैना – 474 अंक-6वां नंबर
5- जीव विज्ञान संकाय में हिमानी पुत्री संजय सुमन – केसर उ. मा. स्कूल पोरसा – 478 अंक-8वां नंबर
6- जीव विज्ञान संकाय में आरती पुत्री श्रीराम – उ. मा. बालिका जौरा – 476 अंक-10वां नंबर

कक्षा 10वीं
1-अमन दीपसिंह तोमर पुत्र सुनील सिंह तोमर, 489 अंक (6वां), ब्राइट करियर स्कूल अंबाह
2-विशाल पुत्र गोपाल सोनी 489 अंक (6वां), ब्राइट कान्वेंट स्कूल बानमोर
3-स्नेहा पुत्री रविंद्र मोहन गर्ग 488 अंक (7वां), गंगा पब्लिक स्कूल मुरैना
4-दीपेश पुत्र भागीरथ धाकड़ 488 अंक(7वां), राज सुखपाल सिंह उ.मा. विद्यालय निरारा
5-अन्वी पुत्र कुलदीप राजौरिया 488 अंक (7वां), टीआर गांधी स्कूल जीवाजीगंज स्कूल मुरैना
6-देवयश पुत्र अनिल कुमार राजपूत 487 अंक (8वां), इमानुअल स्कूल महाराजपुरा
7-एकता पुत्री रामवरण सिंह यादव 486 अंक (9वां), बिहारी कान्वेंट स्कूल मुरैना
8-दिलीप पुत्र राजेश राठौर 486 अंक (9वां), पंडित ऋषिकेश स्कूल रामनगर
9-कृष्णा पुत्र ऋषिकेश शर्मा 485 अंक (10वां), मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल जौरा
10-राजीव पुत्र जितेंद्र गर्ग 485 अंक (10वां), किडीज हायर सेकेंडरी स्कूल सबलगढ़
11-मयंक पुत्र घनश्याम गर्ग 485 अंक (10वां), किडीज हायर सेकेडरी स्कूल सबलगढ़
12-खुशी पुत्री सुनील सिंह तोमर 485 अंक (10वां) ब्राइट करियर स्कूल अंबाह
13-शिवानी पुत्री विनोद सिंह गौर 485 अंक (10वां) तूलिका कान्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल मुरैना

दतिया के 6 छात्रों ने मेरिट में बनाई जगह
अशोकनगर जिले में एमपी बोर्ड की कक्षा10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम पिछले साल की तुलना में इस साल बहेतर रहे हैं. कक्षा 10वीं में 68.28% परिणाम के साथ सम्भाग में अशोकनगर जिला प्रथम रहा. वहीं कक्षा 12वीं में 56.1% परिणाम के साथ संभाग में तीसरे स्थान पर रहा है. यहां से कक्षा 12वीं के 2 छात्र प्रदेश मेरिट लिस्ट में जगह बना पाए. इसके अलावा कक्षा 10वीं से 11 छात्रों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है. दतिया के 6 छात्रों ने हाई स्कूल की मेरिट लिस्ट में सातवें, आठवें, नौवें और दसवें नंबर पर जगह बनाई है. इस बार ग्रामीण इलाके के स्कूलों के छात्र मैरिट सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं.

Tags: 10th Board result, Madhya pradesh latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें