अब डूंगरपुर वाले भी सिनेमाघर में देख सकेंगे फिल्में, इस तारीख से शुरू होगा दो स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जुगल कलाल/ डूंगरपुर. डूंगरपुर शहरवासियों के खुशखबरी है. लम्बे समय के इंतजार के बाद डूंगरपुर 13 जून से सिनेमाघर शुरू होने वाला है. अब डूंगरपुर वासियों को फिल्म देखने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. 13 जून से 15 जून तक सिनेमाघर अवलोकन कर सकेंगे. सिनेमाघर में पहली फिल्म आदिपुरुष लगेगी.

डूंगरपुर शहर में घूमने के लिए बहुत स्थान हैं. लेकिन, डूंगरपुर में सिनेमाघर की कमी लम्बे समय से शहरवासी महसूस कर रहे थे. कुछ सालों पहले तक कृष्णा टॉकीज और राजश्री टॉकीज चल रहे थे. लेकिन पिछले 8 सालों से दोनो टॉकीज बंद थे. अब फिर से डूंगरपुर में सिनेमाघर शुरू होने से डूंगरपुरवासी नई फिल्मों आनंद से सकेंगे. अभी तक यहां के लो फिल्म देखने के लिए सागवाड़ा, उदयपुर और गुजरात जाते थे.

नगर परिषद मिलेंगे हर महीने 3 लाख 21 हजार

सिनेमाघर शुरू होने के साथ ही डूंगरपुर नगर परिषद की आय भी बढ़ेगी. नगर परिषद सभापति अमृत कलासुआ ने बताया कि 16 जून से सिनेमाघर नियमित रूप से शुरू हो जाएगा. करीब साढ़े तीन करोड़ के खर्च से तैयार किया गया सिनेमाघर लंबे समय से शहर वासियों का सपना बना हुआ था. साथ ही परिषद की स्वयं की आय का एक और जरिया भी शुरू हो गया है. नगर परिषद की आर्थिक स्थिति नहीं थी की नया सिनेमाघर बना सके. ऐसे में बीएम सिनेमा कंपनी से एक करार किया गया और उनसे ही परिषद की जमीन पर सिनेमाघर नवाया गया. अब हर महीने तीन लाख 21 हजार रुपए नगर परिषद की आय होगी और किराया हर वर्ष दस फीसदी बढ़ता रहेगा. 13 जून को आम जन के लिए सिनेमाघर खोल दिया जायेगा और लोग इसका अवलोकन कर सकेंगे.

सिनेमाघर में 16 जून को पहली फिल्म आदिपुरुष चलेगी. सिनेमाघर में एक थ्रीडी और एक टूडी स्क्रीन है और दोनों पर अलग अलग फिल्मे चलेंगी. प्लेटिनम, गोल्ड और सिल्वर वर्ग की तीन टिकट रखी जाएंगी. साथ ही फूड कोर्ट, पार्किंग सहित सुविधाएं भी नियानुसार उपलब्ध है. वहीं, शहर से कुछ दूर वसुंधरा विहार में सिनेमाघर बनाया गया है. ऐसे शहर वासियों की पहुंच के लिए एक मिनी बस चलाने की भी तैयारी है. इसी तरह एक मिनी बस रेलवे स्टेशन के लिए भी चलाने का प्लान है.

.

FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 17:17 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें