इंडिगो के विमान से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे 160 से अधिक यात्री, दूसरी फ्लाइट से भेजे गए दुबई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मंगलुरु. दुबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट से एक पक्षी के टकरा जाने के बाद विमान को रनवे से एप्रन में भेज दिया गया. इसमें 160 से अधिक यात्री सवार थे, जिन्‍हें विमान से उतारना पड़ा. यह घटना मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट (MIA) पर सुबह 8.25 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E 1467 IXE-DXB पर हुई. जब यह घटना हुई तब फ्लाइट रनवे में ही प्रवेश कर गई थी. इस घटना से हवाई अड्डे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई.

पायलट द्वारा एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचित किए जाने के बाद, विमान को हवाईअड्डे के एप्रन में लौटाया गया जहां उड़ानें खड़ी की जाती हैं. उन्होंने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञ विमान का निरीक्षण कर रहे हैं. इसके बाद, यात्रियों को बेंगलुरु से आए इंडिगो के एक अन्य विमान से दुबई भेजा गया. सूत्रों ने कहा कि उड़ान को दुबई के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था और इसने सुबह 11.05 बजे उड़ान भरी.

अप्रैल में नेपाल में हुआ था हादसा
इससे पहले अप्रैल में फ्लाई दुबई के एक विमान के एक पक्षी से टकराने के बाद उसके एक इंजन में आग लग गई थी. यह घटना नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के बाद हुई. घटना के समय विमान में 150 से अधिक यात्री सवार थे.

Tags: Dubai, Indigo Airlines, Mangaluru news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें