
बाराबंकी. मोमोज जो सभी को पसंद है और इसका नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाना भी स्वाभाविक है. आमतौर पर हर जगह का एक फेमस मोमोज वाला होता ही है. जिसके मोमोज सबसे ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं. लेकिन आज हम आपको बाराबंकी की उस जगह के बारे में बताने वाले हैं. जिनका मोमोज इतना ज्यादा टेस्टी हैं कि खाने में मजा आ जाये.
हम बात कर रहे हैं बाराबंकी जिले में छाया चौराहे के पासबाबा मोमोज की दुकान मौजूद है. इनका मोमोज इतना मशहूर हैं कि इसका मजा लेने दूर-दूर से लोग यहां आते हैं. पिछले 15 सालों से मोमोजचटनी और मसालेदार स्वाद हर किसी को पसंद है. यहां आपको दो प्रकार के मोमोज मिलेंगे. एक पनीर मोमोज एक प्लेन मोमोजऔर चटपटी चटनी के साथ मिलेंगा जो खाने में और मजेदार हो जाता है. जिसे खाने वालों की जमकर भीड़ लगती है.
स्वाद के साथ मिलती है बेस्ट क्वालिटी
बाबा मोमोज कीसबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां आपको मोमोज में स्वादों की वैरायटी मिलती है. लोग नार्मल मसाले से बने मोमोज काफी स्वादिष्ट होते है.इनके मोमोजका जो स्वाद है वो काफी अलग है. इनके जो मोमोज है औरो से बड़े भी है. साथ ही चटनी काफी चटपटी रहती है. जिससे मोमोज का मजा दुगना हो जाता है. दुकानदार ने बताया कि वह अपने यहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं. उनके यहां दूर-दूर से लोग भी मोमोज का मजा लेने आते हैं. जो मोमोज हम बनाते हैं उसमें हम नार्मल मसाला कूट पीस कर डालते हैं और शुद्ध तेल का इस्तेमाल करते है. जिससे लोगो को मेरा मोमोज काफी पसंद आता है. इसलिए लोग खाने आते है.
लोग नहीं भूलते इस दुकान के मोमो का स्वाद
ग्राहकों ने बताया कि बाबा का मोमोज काफी अच्छा होता है. यह औरों से काफी स्वादिष्ट रहता है. इनके मोमोज मार्केट के बाकी दुकानदारों से अलग हैं. यहां मोमोज के दाम भी काफी कम है. इनका प्लेन मोमोज के साथ ही पनीर मोमोज भी काफी स्वादिष्ट होता है.
.
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 16:59 IST








