
पटना. बागेश्वर बालाजी सरकार यानी पंडित धर्मेंद्र शास्त्री राजधानी पटना से अपने धाम लौट गए हैं लेकिन उनके प्रति श्रद्धालुओं का प्यार कम होता हुआ नजर नहीं आ रहा. यही वजह है कि जिस गाड़ी पर बैठकर बाबा होटल से नौबतपुर जाते थे उस गाड़ी को देखने और छूने के लिए अभी भी श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा हो रही है. आपको बता दें कि 13 से 17 मई तक राजधानी पटना के नौबतपुर के तरेत मठ में बागेश्वर बालाजी सरकार यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा का पाठ कर रहे थे. इस दौरान एक दिन उन्होंने दिव्य दरबार भी लगाया.
अपने गुरु जी पंडित धीरेंद्र शास्त्री को देखने लाखों की भीड़ हर दिन नौबतपुर पहुंच रही थी. श्रद्धालु बाबा की एक झलक देखना चाहते थे, उनका आशीर्वाद चाहते थे. जैसे ही पंडित धीरेंद्र शास्त्री होटल पनाश से निकलते थे लाखों की भीड़ होटल के बाहर उनका इंतजार कर रही होती थी. बाबा जिस गाड़ी में बैठकर तरेत मठ जाते थे उस गाड़ी को छूने के लिए श्रद्धालु बेकरार रहते थे और वह बेकरारी आज भी देखने को मिल रही है. यही वजह है कि बाबा की उस लग्जरी गाड़ी की स्थिति ऐसी हो गई है कि उसे सर्विस सेंटर भेजना पड़ा है.
बिहार दौरे पर आए बाबा बागेश्वर पटना से वापस लौट गए हैं, लेकिन बाबा बागेश्वर की गाड़ी को श्रद्धालु प्रणाम कर रहे हैं और मत्था टेक रहे हैं। pic.twitter.com/IHthhDlFqk
— News18 Bihar (@News18Bihar) May 25, 2023
.
Tags: Bageshwar Dham, Bihar News, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 16:36 IST








