
हाइलाइट्स
जगद्गुरु कृपालुजी महाराज की जन्मस्थली मनगढ़ गांव का बदला नाम
अब इस गांव को कृपालु धाम मनगढ़ के नाम से जाना जाएगा
प्रतापगढ़. कुंडा तहसील अंतर्गत आने वाले जगद्गुरु कृपालुजी महाराज की जन्मस्थली मनगढ़ गांव को अब कृपालु धाम मनगढ़ नाम से जाना जाएगा. ग्राम सभा के प्रस्ताव पर शासन ने नाम बदलने को लेकर हरी झंडी दे दी है. नाम बदलने से भक्तों के साथ ही ग्रामीणों लोगों में में खुशी का माहौल है. इसके लिए अपर मुख्य सचिव सुधीर गर्ग ने संयुक्त निदेशक राजकीय मुद्रणालय ने आदेश जारी कर दिया है. जगद्गुरु कृपालुजी महाराज द्वारा स्थापित भक्तिधाम मनगढ़ में देश के अलग-अलग प्रांतों के अलावा विदेशी भक्तों का बराबर आना जाना लगा रहता है.
देश से लेकर विदेश तक भक्त यहां दर्शन पूजन के लिए पहुंचते है. भगवान राधे कृष्ण की मंदिर में आराधना करते है, आपको बता दें कि कुंडा का मनगढ़ गांव कृपालु महाराज की जन्मस्थली भी है और उनके गोलोकवासी होने के बाद भी भक्तों का लगाव भक्ति धाम मंदिर में बरकरार है. जनप्रतिनिधि भी लगातार मनगढ़ का नाम महाराज के नाम से करने की मांग कर रहे थे. ग्राम सभा के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने भी लोगों की मांग को देखते हुए शासन को पत्र भेजा था. मनगढ़ का नाम बदलते हुए अपर मुख्य सचिव सुनील गर्ग ने राजस्व विभाग को पत्र भेजकर कृपालु धाम मनगढ़ करने का आदेश जारी किया है.
कौशांबी सांसद विनोद सोनकर भी उठाई थी नाम बदलने की मांग
बीजेपी से सांसद विनोद सोनकर ने भी 5 अगस्त 2022 को गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर नाम बदलने के लिए पत्र दिया था. विनोद सोनकर का कहना है कि वो लगातार इसको लेकर शासन में पैरवी कर रहे थे. आज मनगढ़ गांव का नाम बदल कर कृपालु धाम मनगढ़ हो गया है. नाम बदलने से क्षेत्र के लोगों के साथ ही भक्तों में खुशी का माहौल है.
.
Tags: Pratapgarh news, UP latest news
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 13:38 IST








