दरभंगा में यहां है राम लला की काले पत्थर से बनी मूर्ति, पर देखने वाला कोई नहीं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिनव कुमार/दरभंगा. आपने प्रभु श्री राम की प्रतिमा या तो सफेद या श्यामला रंग की देखी होगी, लेकिन दरभंगा के इस मंदिर में भगवान की काली प्रतिमा है. अयोध्या राम मंदिर की तर्ज पर दरभंगा में भी प्रभु श्रीराम का मंदिर है, जो बिल्कुल उसी तरह से निर्मित है. इसका ढांचा भी बिल्कुल अयोध्या राम मंदिर की तरह है. इसके अंदर की कलाकृति सैकड़ों वर्ष पुरानी कारीगरी को दर्शाती है. खास बात यह है कि मंदिर में रामजी सिंहासन पर विराजमान हैं, उनके साथ मां सीता भी हैं.

काले पत्थर से बनी है प्रतिमा
इस मंदिर में निर्मित राजा रामचंद्र की प्रतिमा काले पत्थर से बनाई गई है, जो अपने आप में अद्भुत है. बताया जाता है कि रामेश्वर नगर में स्थित इस राम मंदिर की स्थापना दरभंगा महाराज के द्वारा जाले स्थित अहिल्या स्थान में बने मंदिर के समय कराई गई थी. यह मंदिर दरभंगा महाराज के अत्याधुनिक महल नरगोना पैलेस के बगल में स्थित है. यही कारण है कि यहां बाहरी लोगों का आवागमन ज्यादा नहीं होता है और इसकी व्याख्या कुछ लोगों तक ही सिमट कर रह गई है.

गुरुजन भी इस मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित

इस मंदिर के पुजारी के परिजन सुंदर कुमार मिश्र बताते हैं कि यह मंदिर विश्वविद्यालय परिसर के अंदर में आता है. यहां बाहरी लोगों का आवागमन नहीं होता है, इसलिए इसकी जानकारी दूर-दराज तक नहीं फैली है. यह भी पर्यटक स्थल हो सकता था. इस राम मंदिर की खास बात यह है कि राम जी के पूरे परिवार के साथ उनके गुरुजन भी इस मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित हैं. गर्भ गिरी के बाहर एक और राधा कृष्ण तो दूसरी ओर शिव पार्वती की प्रतिमा स्थापित है. गौरतलब है कि आज यह मंदिर अपेक्षाओं का शिकार बना हुआ है. यह राम मंदिर पूरी तरह से खंडहर बन चुका है.

.

FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 13:04 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें