Blood Urea Level: कम हो गया है ब्लड यूरिया लेवल, लिवर की बीमारी का हो सकता है संकेत, 5 तरीकों से करें कंट्रोल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

ब्लड यूरिया नाइट्रोजन टेस्ट के जरिए यूरिया लेवल का पता लगाया जाता है.
कम प्रोटीन वाले फूड्स का सेवन करने से भी यह परेशानी हो सकती है.

Tips To Control Low Blood Urea Level: जब हम खाना खाते हैं, तो उसमें प्रोटीन की कुछ मात्रा होती है. प्रोटीन हमारे शरीर में पहुंचता है, तब लिवर में यह धीरे-धीरे टूटता है, जिससे यूरिया नाइट्रोजन नामक वेस्ट प्रोडक्ट बनता है. यह प्रोडक्ट आपके लिवर में बनता है और खून के जरिए किडनी तक पहुंच जाता है. किडनी हमारे खून से यूरिया नाइट्रोजन को फिल्टर कर देती है और यह पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है. यह एक प्रोसेस होती है, जो हर किसी के शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है. जब ब्लड में यूरिया नाइट्रोजन की मात्रा सामान्य से ज्यादा या कम हो जाए, तो समस्या पैदा होने लगती है. कई बार यह गंभीर बीमारियों का भी संकेत होता है. कई लोगों के शरीर में ब्लड यूरिया नाइट्रोजन (BUN) का स्तर सामान्य से कम हो जाता है. ऐसी कंडीशन भी खतरनाक हो सकती है. आज आपको यूरिया लेवल कम होने के कारण और इसे कंट्रोल करने के तरीकों के बारे में बताएंगे.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रीवेंटिव हेल्थ डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत के मुताबिक शरीर में ब्लड यूरिया नाइट्रोजन लेवल कम होना कॉमन नहीं है. कई बार यह लिवर डैमेज या अन्य लिवर डिजीज होने का संकेत हो सकता है. यूरिया लेवल कम होने की कई वजह हो सकती हैं, जिनका सही समय पर इलाज कराना जरूरी होता है. इसे लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए. यूरिया लेवल कम होने पर घबराने की जरूरत नहीं है. यह कोई सीरियस कंडीशन नहीं होती, लेकिन इससे पता चलता है कि आपके शरीर में कोई न कोई परेशानी है. सही समय पर उस परेशानी का पता लगाकर इलाज किया जाए, तो यूरिया लेवल नॉर्मल हो सकता है. आमतौर पर यूरिया नाइट्रोजन का सामान्य लेवल 7-20 mg/dL होता है. इसका लेवल उम्र और महिला-पुरुष के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.

इन वजहों से कम हो सकता है यूरिया लेवल

डॉ. सोनिया रावत की मानें तो ब्लड यूरिया नाइट्रोजन का स्तर लिवर या किडनी डिजीज की वजह से होता है. शरीर में प्रोटीन की कमी, कुपोषण, डिहाइड्रेशन, अल्कोहल का अत्यधिक सेवन और लंबे समय तक भूखा रहने से भी ब्लड यूरिया नाइट्रोजन का स्तर तेजी से कम हो सकता है. प्रेग्नेंसी के दौरान भी महिलाओं को यह समस्या हो सकती है. डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज के मरीजों को यूरिया लेवल कम होने का खतरा ज्यादा होता है. ऐसे में लोगों को इसे लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए. इसका टेस्ट कराकर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. परेशानी के आधार पर लोगों का इलाज किया जाता है.

यह भी पढ़ें- गर्मियों में रोज करें 5 फूड्स का सेवन, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी, एनर्जी भी रहेगी बरकरार

ब्लड यूरिया कम होने के लक्षण

– सामान्य से अधिक पेशाब आना
– पेशाब में झाग नजर आना
– पेशाब में खून आना
– अत्यधिक थकान होना
– भूख में कमी होना
– हाथ-पैर और टखनों में सूजन

यह भी पढ़ें- हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करेगा एक चुटकी मसाला, सुबह खाली पेट करें सेवन, कई बीमारियां चुटकियों में हो जाएंगी दूर

5 तरीकों से यूरिया लेवल करें कंट्रोल

– डाइट में प्रोटीन वाले फूड्स शामिल करें
– हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं
– शरीर में पोषक तत्वों की कमी न होने दें
– अल्कोहल से दूरी बनाएं या बेहद कम लें
– समय-समय पर अपना चेकअप कराएं

Tags: Health, Lifestyle, Trending news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें