04

गर्मियों में मई जून माह में जब टिहरी डैम की झील का जलस्तर कम होता है तो पुरानी टिहरी की ऐतिहासिक इमारतों के अवशेष दिखाई देते हैं, जिनमें राजा का महल, राज दरबार, घंटाघर, रानी का महल, कौशल दरबार दिखाई देते हैं. इसे देखकर पुराने टिहरीवासियों की आंखें भर आती हैं और वो उस ऐतिहासिक टिहरी को याद कर पुरानी तस्वीरों में खो जाते हैं.
Author: Up Head Line
Views: 35








