Local 18 Impact: 50 करोड़ में बने गाजियाबाद ‘हज हाउस’ की बदलेगी तस्वीर, पहले पड़ा था जर्जर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: विशाल झा

गाजियाबाद: 50 करोड़ की लागत से बना हज हाउस कमी के कारण एक भूतिया महल बन चुका था. 4.3 एकड़ के क्षेत्र में फैला 6 मंजिला हज हाउस साफ- सफाई के लिए मोहताज था. हज हाउस के आसपास धनी घास और झाड़ियों का कब्जा हो चुका है. फिलहाल हज हाउस नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के मुकदमे बाजी में फंसा हुआ है और बंद है.

इस बार शादी यात्रियों को भी अपनी वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए दिल्ली का रुख करना पड़ा था. गाजियाबाद से 722 लोगों ने हज के लिए आवेदन दिया था जिसमें से कुछ आवेदन को विभिन्न कारणों से निरस्त कर आ गया था. हज यात्रियों के वैक्सीनेशन के लिए प्रशासन की तरफ से 15 लोगों के स्टाफ को हज हाउस भेजा गया था. लेकिन यह आयोजन सिर्फ एक दिवसीय था इस कारण से कई यात्रियों को इसका मुनाफा नहीं मिला था.

साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए गए
Local 18 द्वारा प्रशासन की लापरवाही पर खबर की गई थी. जिसका संज्ञान लेते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पंकज सिंह द्वारा हज हाउस की साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए गए. इसके साथ ही अब बेहतर रखरखाव भी किया जाएगा. फिलहाल इस वर्ष यात्रियों को दिल्ली जाकर ही अपना क्लीयरेंस करवाना होगा. लेकिन अगले वर्ष से हज हाउस में ही सारी सुविधाएं हज यात्रियों को मिलेगी.

जानिए आगे की प्लानिंग
खाली पड़े भवन को अच्छी दिशा में इस्तेमाल करने के लिए सोचा जा रहा है. पंकज सिंह ने बताया कि शासन को भी हज हाउस की संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया है. हज यात्री शिकायत के लिए कार्यालय के लैंडलाइन फोन नंबर 0522-2617120, 0522- 6591139 के अलावा मोबाइल नंबर 9235610689 पर कॉल कर सकते है.

Tags: Akhilesh yadav, Ghaziabad News, Ghaziabad News Today, Haj Committee of India, Haj yatra, UP news, Yogi government

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें