क्‍या अशोक गहलोत के खिलाफ चलेगा आपराधिक मानहानि का मुकदमा? शेखावत की अर्जी पर पुलिस ने कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दिल्ली/जयपुर. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में पुलिस ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी है. राउज एवेन्यू कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने अपने रिपोर्ट दाखिल की. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट को स्वीकार भी कर दिया है. अब 1 जून को मामले की सुनवाई होगी.

रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट यह तय करेगा कि केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मानहानि की शिकायत पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को समन जारी किया जाए या नहीं. बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर को निर्देश दिया था कि वह मामले की जांच कर रिपोर्ट दाखिल करें.

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें