करेला ऊपर से नीम चढ़ा! क्रेडिट कार्ड खोने या चोरी होने के बाद होते हैं और भी नुकसान, बचाव का क्‍या रास्‍ता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

क्रेडिट कार्ड खोने या चोरी होने पर सबसे पहले उसे जारी करने वाले संस्थान को सूचित करना चाहिए.
वित्तीय संस्थान के अलावा आपको अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में भी इस बारे में सूचना देनी चाहिए.
ऐसी स्थिति में आपको क्रेडिट कार्ड के बिल पर सावधानीपूर्वक नज़र बनाकर रखनी चाहिए.

नई दिल्ली. मौजूदा समय में क्रेडिट कार्ड का उपयोग आम हो गया है. ज्यादातर लोग अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक द्वारा जारी किए गए क्रेडिट कार्ड का यूज़ करते हैं. इसलिए मार्केट में भी देखा जाता है कि कैश की बजाय कार्ड या यूपीआई के जरिए ज्यादा लेनदेन की जाती है. अगर आप भी पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो जाहिर है कि यह हमेशा आपकी पॉकेट में रहता होगा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्या होगा अगर कभी आपका क्रेडिट कार्ड खो जाए या चोरी हो जाए.

आपको बता दें कि क्रेडिट कार्ड चोरी हो जाने या खो जाने की स्थिति में आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. लेकिन कुछ सावधानियां बरतने पर आप इससे बच सकते हैं. आइए जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड खोने या चोरी हो जाने पर आपको कौन से कदम उठाना जरूरी हैं.

ये भी पढ़ें – GST रजिस्ट्रेशन में गलत एड्रेस देने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी!

सबसे पहले करें ये काम
अगर दुर्भाग्य से कभी आपके साथ इस तरह की घटना हो जाती है तो आपको सबसे पहले क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंक या वित्तीय संस्थान को इसके खोने या चोरी हो जाने की सूचना देनी चाहिए. यह काम आप जितना जल्दी करते हैं, आपको नुकसान होने का खतरा उतना ही कम रहता है. इससे कंपनी खोए या चोरी हुए कार्ड को तुरंत ब्लॉक कर देगी और कुछ ही समय बाद आपको एक नया कार्ड जारी कर दिया जाएगा.

पुलिस में भी दर्ज करें शिकायत
क्रेडिट कार्ड खोने या चोरी हो जाने की स्थिति में आपको उसे जारी करने वाले बैंक या वित्तीय संस्थान के अलावा अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में भी इस बारे में सूचना देनी चाहिए. इससे अगर कोई व्यक्ति आपके क्रेडिट कार्ड का किसी भी तरह से दुरुपयोग करता है तो इससे होने वाले नुकसान से बचने में आपको मदद मिलेगी.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
अगर कभी आपका क्रेडिट कार्ड खो जाए या चोरी हो जाता है तो आपको उसके बिल की सावधानीपूर्वक निगरानी करना चाहिए. इससे अगर कोई आपके कार्ड को यूज़ करके कोई ट्रांजेक्शन करता है तो आपको तुरंत पता चल जाएगा. इसके लिए आप अपने स्मार्टफोन में भी क्रेडिट कार्ड के जरिए होने वाले ट्रांजेक्शन का स्टेटमेंट देख सकते हैं. बता दें कि ऊपर बताई गई बातें बहुत सरल हैं और इनका पालन करना भी आसान है. इस तरह आप अपने क्रेडिट कार्ड के खोने या चोरी होने पर आगे होने वाले नुकसान से बच सकते हैं.

Tags: Business news, Business news in hindi, Credit card, Credit card limit, Loans against credit card

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें