
लखनऊ. मश्हूर शायर मुनव्वर राणा की तबीयत गुरुवार सुबह अचानक बिगड़ गई. हार्ट में दिक्कत की शिकायत पर उन्हें लखनऊ के अपोलो हॉस्पिटल के आईसीयू में एडमिट कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. इसकी जानकारी उनकी बेटी सुमैया राणा ने दी. सुमैया ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत ख़राब चल रही थी. लेकिन गुरुवार सुबह तबीयत जयादा खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है.
Author: Up Head Line
Views: 26








