Gold- Silver Price In Meerut: मेरठ में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानिए आज का ताजा भाव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेरठः वैवाहिक सीजन में जिस प्रकार सोने व चांदी की खरीदारी की डिमांड बढ़ रही है. उससे सोने व चांदी की रेट में उतार और चढ़ाव देखने को मिल रहे. इसी तरह का नजारा गुरुवार को भी देखने को मिला. मेरठ में सोने व चांदी दोनों के रेट में ही वृद्धि देखने को मिली. मेरठ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना ₹100 की वृद्धि के साथ ₹62250 प्रति 10 ग्राम हो चुका है. जबकि 24 मई को मेरठ में इसके लिए 62150 रुपए और 22 व 23 मई को 24 कैरेट के लिए ₹63000 सोने की कीमत थी.

इतना ही नहीं अगर आप अन्य कैरेट की ज्वेलरी खरीदना चाहेंगे तो उसमें भी रेट में वृद्धि देखने को मिली है. सराफा बाजार से 22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के लिए आपको प्रति 10 ग्राम 57291 रुपए, 18 कैरेट के लिए ₹46875, 14 कैरेट के लिए ₹36458 देने होंगे. जबकि बुधवार को 22 कैरेट के लिए ₹56,970, 18 कैरेट के लिए ₹46,612 ओर 14 कैरेट के लिए ₹36,254 प्रति 10 ग्राम की दर से चुकाने पड़े थे. वहीं, 23 व 22 मई को मेरठ सराफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड के रेट 57,750 रुपए, 18 कैरेट के 47,250 एवं 14 कैरेट के ₹36,750 प्रति 10 ग्राम थे. यही नहीं 21 मई को 22 कैरेट सोने की रेट की बात की जाए. तो 56,650 रुपए, 18 कैरेट के लिए 46,350 एवं 14 कैरेट के लिए ₹36,050 प्रति 10 ग्राम थे.

चांदी में भी आया उछाल
चांदी के रेट में उछाल देखने को मिला है. गुरुवार को मेरठ के सर्राफा बाजार में ₹650 की वृद्धि के साथ चांदी ₹72550 प्रति किलो पहुंच गई है. जबकि बुधवार को इसके रेट ₹71900 थे. वहीं 23 मई को भी चांदी की रेट में गिरावट देखने को मिली थी ₹1000 की गिरावट के साथ चांदी के रेट ₹74000 प्रति किलो थी. जबकि 22 मई को यह रेट ₹75000 थे.

.

FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 10:00 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें