
हाइलाइट्स
लखीमपुर खीरी जिले से जबरन धर्मांतरण और लव जिहाद का मामला सामने आया है
आरोप है कि तीन साल पहले धर्म छिपाकर एक मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की से शादी की
अब वह युवती पर गोमांस खाने और धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा है
रिपोर्ट: मनोज शर्मा
लखीमपुर खीरी. यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के भीरा थाना क्षेत्र से जबरन धर्मांतरण और लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि तीन साल पहले धर्म छिपाकर एक मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की से पहले कोर्ट में फिर मंदिर में शादी की. इसके बाद दो साल तक लड़की को राजस्थान में रखा. राकेश बनकर शादी करने वाले युवक ने एक बच्चा होने के बाद अपना नाम यूनुस बताया. इसके बाद विवाहिता पर नमाज पढ़ने, गो-मांस खाने और धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा. इसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी तो भीरा पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. लेकिन कार्रवाई न होने से परेशान विवाहिता बुधवार को बेटे को लेकर एसपी गणेश प्रसाद साहा से मिली और अपनी शिकायत दर्ज कराई.
महिला का कहना है थाने में किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हो रही है. अनीता ने बताया कि अपने गांव में एक दुकान पर सामान लेने जाती थी तो वहां उसकी एक युवक से मुलाकात हुई. युवक ने अपना नाम राकेश बताया. इसके बाद युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का प्रस्ताव रखा. 17 दिसंबर 2018 को यूनुस ने राकेश बनकर उससे लखीमपुर कोर्ट में स्टांप पेपर पर शादी का इकरारनामा कर लिया। इसके बाद वह उसे राजस्थान लेकर चला गया. वहां करीब 1 साल बाद विवाहिता को अपने गांव वापस लेकर आया. जब उसको पता चला कि जिसे वह राकेश समझ रही थी, वह यूनुस है. उसने उससे धोखे से शादी कर ली. जब उसने विरोध किया तो उसके साथ यूनुस ने और के परिवार वालों ने मारपीट शुरू कर दी. गाय का मांस खिलाने और धर्मांतरण कराने का दबाव बना रहे है. थाने में भी कोई सुनवाई नहीं हो रही.
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने कैमरे के सामने तो बोलने से इनकार किया, लेकिन उन्होंने बताया कि उनके पास एक शिकायत आई है. जल्दी उस शिकायत पर जांच कराकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
.
Tags: Illegal Conversion Case, Lakhimpur Kheri News
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 09:04 IST








