इंडियन सिनेमा की ये हैं 10 अंडर रेटेड थ्रिलर्स, हर सीन के बाद है सस्पेंस, दिमाग घुमा देंगी कहानियां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

10 Underrated Thriller Movies : फिल्म ‘ए वेडनसडे’, ‘दृश्यम’ और ‘अंधाधुन’ जैसी क्राइम थ्रिलर्स ज्यादातर दर्शकों का पसंद आती हैं. ‘संस्पेंस थ्रिलर’ लोगों का पसंदीदा जॉनर है, हालांकि कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिन पर दर्शकों का ध्यान ज्यादा नहीं गया. उन्हें कमतर समझा गया, पर असल में उनकी कहानियां काफी अच्छी हैं, जिनके हर सीन के साथ सस्पेंस और ट्विस्ट की कई परतें बिछ जाती हैं. अगर आपको क्राइम थ्रिलर देखना पसंद है, तो आपको यहां बताई गई 10 अंडर रेटेड फिल्में भी पसंद आएंगी.

01

नई दिल्ली: बॉलीवुड में ‘गु्प्त’ और ‘कहानी’ जैसी कई शानदार थ्रिलर मूवीज बन चुकी हैं, जिनमें आखिरी सीन तक सस्पेंस बना रहता है. क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों ने भी ऐसी फिल्मों को सराहा, पर कुछ फिल्में अच्छी होने के बावजूद लोगों का ध्यान नहीं खींच पाईं. यहां हम ऐसी 10 क्राइम थ्रिलर के बारे में बताएंगे जिनकी कहानी और ट्विस्ट आपका दिमाग घुमा देंगी. रहस्य-रोमांच पसंद दर्शकों को ये फिल्में बहुत भाएंगी.

02

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म ‘अगली’ (Ugly) काफी तारीफ के लायक है, पर लोगों का इस पर ध्यान नहीं गया. फिल्म की कहानी एक स्ट्रगलिंग एक्टर की जिंदगी के इर्द-गिर्द बुनी गई है जिसकी बेटी का अपहरण हो जाता है.

03

आमिर खान स्टारर फिल्म ‘तलाश’ 2012 में रिलीज हुई थी, जिसे रीमा कागती ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी एक मर्डर की जांच के इर्द-गिर्द बुनी गई है.

04

फिल्म ‘जॉनी गद्दार’ (Johnny Gaddaar) एक शानदार थ्रिलर फिल्म है, जिसमें नील नितिन मुकेश का लीड रोल है. फिल्म की कहानी स्मगलिंग गैंग से जुड़े लड़के के इर्द-गिर्द बुनी गई है.

05

फिल्म ‘कापेला’ (Kappela) आपकी सोचने-समझने की क्षमता को चुनौती देती है. यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर बनी है, पर एक फोन कॉल के बाद कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो दर्शकों को हैरान कर देती हैं.

06

मलयालम फिल्म ‘सी यू सून’ (C U Soon) की कहानी और ट्विस्ट का आप बिल्कुल अंदाजा नहीं लगा पाएंगे. फिल्म में फहाद फासिल के किरदार को अपने भाई की मंगेतर को खोजने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है.

07

फिल्म ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ मे एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है, जिसकी जिंदगी सेक्रेटरी के साथ अफेयर के बाद बदल जाती है.

08

फिल्म ‘रात अकेली है’ एक पुलिस ऑफिसर की कहानी है, जो मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की कोशिश करता है. फिल्म का हर एक अहम किरदार शक के दायरे में आता है.

09

अमिताभ बच्चन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म ‘तीन’ (TE3N) की कहानी ऐसी है कि दर्शक आखिरी पल तक घटना को लेकर अंदाजा लगाता रहता है, पर चीजें और हालात कुछ और ही बयां करते हैं. फिल्म काफी अंडर रेटेड है, हालांकि फिल्म की कहानी शुरू में आपको थोड़ा स्लो नजर आएगी, पर बाद में अपने ट्विस्ट से हैरान कर देगी.

10

साल 2022 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘Rorschach’ आपको बहुत भाएगी, जिसमें सुपरस्टार मामूट्टी ने अहम रोल निभाया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 15 करोड़ में बनी इस रिवेंज थ्रिलर ने 39 करोड़ रुपये कमाए थे. इसमें एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है जो अपनी पत्नी के कत्ल का बदला लेता है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें