18 दिन में ताबड़तोड़ कमाए 140 करोड़, साउथ की यह ब्लॉकबस्टर अब हिंदी में हो रही रिलीज, OTT पर आएगी इस दिन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. साउथ सिनेमा की ओर आजकल सभी दर्शकों का ध्यान रहता है. बेहतर कटेंट की तलाश में साउथ की फिल्मों पर लोगों की नजरें रहती हैं. इन दिनों साउथ की एक ऐसी ही फिल्म बड़े पर्दे पर गदर मचा रही है. खास बात यह है कि इस मलयालम फिल्म को मिल रहे रेस्पॉन्स को देखते हुए अब इसे अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जा रहा है. हम बात कर रहे हैं बीती 5 मई को रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘2018’ (Malayalam movie 2018) की.

मलयालम भाषा की यह फिल्म जब से रिलीज हुई है, तब ही से इसे प्रशंसा मिल रही है. ना केवल समीक्षकों ने इसे अच्छे स्टार्स दिए हैं बल्कि दर्शक भी फिल्म को पसंद कर रहे हैं. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस फिल्म ने 18 दिन में ताबड़तोड़ 140 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म में टोविनो थॉमस, कुंचाको बोबन, अजु वर्गीस, इंद्रन्स, आसिफ अली, तन्वी राम, विनीत श्रीनिवासन, अपर्णा बालमुरली, जॉय मैथ्यू आदि प्रमुख कलाकार हैं. इस थ्रिलर फिल्म को जूड एंथनी जोसेफ ने निर्देशित किया है.

Malayalam movie, Malayalam movie hit movie, Malayalam movie latest big movie, 2018 movie, 2018 movie star cast, 2018 movie director, 2018 movie release date, 2018 movie collection, south big hit, sout latest movie

2018

Big Update: ‘पुष्पा 2’ में रणवीर सिंह! क्या ‘बिट्टू शर्मा’ की नैया पार लगाएंगे अल्लू अर्जुन, बड़े ट्विस्ट की तैयारी

हिंदी संस्करण इस दिन होगा रिलीज
फिल्म को मिल रही तारीफ के बाद इसे अन्य भाषाओं में भी रिलीज करने का निर्णय लिया गया है. यह फिल्म हिंदी में 26 मई को रिलीज होगी. हिंदी के साथ ही इसे ​तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म के सफल होने से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को काफी फायदा होगा. फिल्म को लेकर निर्देशक जोसेफ का कहना है, ‘हम खुश हैं कि हमारी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म की सफलता को देखते हुए हमने ‘2018’ को अन्य भाषाओं में भी रिलीज करने का निर्णय किया है. हमें उम्मीद है कि फिल्म बाकी जगहों पर भी अच्छा प्रदर्शन करेगी.’

बता दें कि यह फिल्म ओटीटी पर 9 जून को रिलीज होगी.

Tags: Entertainment Special, South cinema News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें