जल गए अरमान! कुल्लू से खरीदी सेकेंड हैंड कार, घर पहुंचने से पहले ही लगी आग, कूदकर बचाई जान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडी. शख्स ने बड़े अरमानों से सेकेंड हैंड कार खरीदी, लेकिन किस्मत कुछ ऐसी निकली कि कार घर पहुंचने से पहले ही जलकर राख हो गई. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के मुंडखर निवासी संजीव कुमार कुल्लू से एक सेकेंड हैंड कार खरीदकर अपने घर आ रहे थे. इस बीच मंडी में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर खोतीनाला के पास अचानक चलती कार में आग लग गई.

संजीव कुमार तुरंत कार से बाहर निकला, लेकिन वो कुछ समझ पाता उतने में कार धू-धूकर जलने लगी. आसपास तुंरत प्रभाव से कोई मदद भी नहीं थी और देखते ही देखते कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था.

संजीव कुमार ने बताया कि वो पेशे से ड्राइवर है और सेकेंड हैंड कार खरीदने कुल्लू गया हुआ था. वापसी में उसके साथ यह हादसा हो गया. पुलिस चैकी पंडोह की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. एएसपी मंडी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है.

आपके शहर से (मंडी)

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में भी हो चुका है ऐसा हादसा
हाल ही में बीते सप्ताल 15 मई को भी ऐसा ही एक हादसा मंडी जिले में बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर में पेश आया था. तब भी सड़क पर चल रही कार में अचानक आग लग गई थी और कार सवार दंपति ने कूदकर अपनी जान बचाई थी. सुंदरनगर के पुराना बाजार निवासी 62 वर्षीय विनोद कपूर अपनी पत्नी माधवी कपूर के साथ नेरचौक की ओर जा रहे थे. इस बीच जीरोचौक पास कार में आग लग गई और वह बाहर निकल आए.

Tags: Car fire, Himachal pradesh, Mandi City

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें